मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक का निधन, अमेरिका में ली आखिरी सांस

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती से रिश्ता खत्म होने के बाद हेलेना काफी सालों से न्यूयॉर्क में रह रही थी. जहां वह डेल्टा एयरलाइंस में बतौर फ्लाइट अटेंडेंट के रूप में काम करती थी।
Mithun Chakraborty First Wife Death

Mithun Chakraborty First Wife Death : बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक का आज निधन हो गया। अमेरिका में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया, जिसकी जानकारी डांसर और एक्ट्रेस कल्पना अय्यर ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। फिलहाल, उनकी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

हेलेन ने अपनी मौत से पहले यानी आज सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “अजीब लग रहा है, बहुत मिले-जुले मोशंस है और पता नहीं क्यों बहुत कन्ज्यूरिंग महसूस हो रहा है…”।

फिल्मी करियर (Helena Luke)

बता दें कि हेलेना 80 के दशक में बॉलीवुड के कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्हें अमिताभ बच्चन की फिल्म “मर्द” से पापुलैरिटी मिली। इस फिल्म में उन्होंने ब्रिटिश महारानी का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने “दो गुलाब”, “आओ प्यार करें” और “साथ-साथ” में भी काम किया। हालांकि, बॉलीवुड में उनका करियर लंबा नहीं रहा।

वहीं, पर्सनल लाइफ की बात करें तो मिथुन चक्रवर्ती से हेलेना ने साल 1979 में शादी की थी, लेकिन दोनों की शादी नहीं टिकी और महज 4 महीने में ही यह टूट गई। इसके बाद मिथुन चक्रवर्ती ने योगिता बाली से शादी कर ली। जिसके वह सफल शादीशुदा जीवन बिता रहे हैं।

“सपना जैसा था शादी”

अपने एक इंटरव्यू के दौरान नहीं हेलेना ने यह कहा था कि 4 महीने की शादी उनके लिए धुंधले सपने जैसा है। वह बस यही सोचती है कि काश यह शादी नहीं हुई होती, लेकिन मिथुन चक्रवर्ती ने उन्हें ऐसा यकीन दिलाया और ब्रेनवॉश किया कि वही मेरे लिए सही जीवनसाथी बन सकते हैं। वह उनसे कितना ज्यादा प्यार करते हैं। बदकिस्मती से वह इसमें कामयाब भी हो गए थे। शादी टूटने के कुछ समय बाद यह अपवाह उड़ी थी कि मिथुन से हेलेना अपने सारे गिले शिकवे दूरकर उनके साथ वापस रिश्ता जोड़ना चाहती हैं। इस सवाल के जवाब में हेलेना ने कहा था कि मैं कभी भी उनके पास वापस नहीं जाऊंगी। भले ही वह सबसे अमीर आदमी क्यों ना हो। उन्होंने बताया कि मैंने कभी भी उनसे एलीमनी नहीं मांगी। यह रिश्ता उनके लिए एक बुरे सपना जैसा था जोकि अब खत्म हो चुका है।

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती से रिश्ता खत्म होने के बाद हेलेना काफी सालों से न्यूयॉर्क में रह रही थी, जहां वह डेल्टा एयरलाइंस में बतौर फ्लाइट अटेंडेंट के रूप में काम करती थी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews