Weekend पर फुल एंटरटेनमेंट, इस शुक्रवार OTT पर आ रही हैं ये जबरदस्त फिल्में वेब सीरीज

अगर आप इस वीकेंड एंटरटेनमेंट की तलाश में हैं, तो तैयार हो जाइए, इस शुक्रवार OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं। एक्शन, रोमांस, थ्रिलर और ड्रामा से भरपूर ये नई रिलीज आपको पूरी तरह बांधे रखेंगी।
OTT

हर शुक्रवार का दिन OTT प्लेटफॉमर्स के लिए एक ख़ास दिन होता है। क्योंकि इस स्थिति ने नई फ़िल्में और वेब सीरीज़ रिलीज़ होती है, दर्शकों को ज़बरदस्त एंटरटेनमेंट का अनुभव देती है। इस शुक्रवार भी कई नई रिलीज़ होने वाली है, जो की दर्शकों को ख़ूब पसंद आएगी।

चाहे आप थ्रिलर, ड्रामा, रोमांस या एक्शन के शौक़ीन हो, इस हफ़्ते की रिलीज़ में हर किसी के लिए कुछ न कुछ है। चलिए फिर इसी के साथ जान लेते हैं, इस शुक्रवार की OTT रिलीज़ की पूरी लिस्ट एक नज़र डालते हैं, और जानते हैं कि क्या क्या ख़ास है इस हफ़्ते।

खाकी द बंगाल चैप्टर

20 मार्च 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने वाली यह क्राइम थ्रिलर दर्शकों को एक रोमांचक और गहन अनुभव देने वाली है। आपको इस सीरीज़ में IPS अधिकारी अर्जुन मैत्रा की कहानी दिखाई जाएगी, जो कलकत्ता में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ निडर और संघर्षशील लड़ाई लड़ते हैं। इस सीरीज़ में कोलकाता की कहानी दर्शाई जाएगी।

स्काईफ़ोर्स

21 मार्च से अमेजोन प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होने वाली स्काईफ़ोर्स फ़िल्म इसका एक बेहद रोमांचक और देश भक्ति से भरपूर फ़िल्म है। यह फ़िल्म भारतीय सेना विशेष रूप से भारतीय वायुसेना पर आधारित है और इसमें स्क्वाड्रॉन लीडर टी.विजय और विंग कमांडर के.ओ आहुजा की कहानी दिखाई गई है। अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की मुख्य भूमिका वाली यह फ़िल्म दर्शकों को भारतीय वायु सेना की बहादुरी, समर्पण और देशभक्ति की झलक दिखाएगी।

ड्रैगन

ड्रैगन साउथ इंडियन फ़िल्म है, जिसकी कहानी प्रदीप नाम कि युवक के इर्द गिर्द घूमती है। प्रदीप एक टैलेंटेड कंप्यूटर साइंस स्टूडेंट है, जो अपनी बुद्धि और कौशल के दम पर कुछ बड़ा करना चाहता है। लेकिन उसकी ज़िंदगी में अचानक कुछ ऐसा होता है कि उसकी पूरी दुनिया बदल जाती है। इस फ़िल्म में आपको सस्पेंस, और इमोशन नज़र आएगा, इसी आप 21 मार्च 2025 से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews