FRIENDS: The Reunion का ट्रेलर हुआ लॉन्च, जानें एपिसोड संबंधित सारी डिटेल्स

FRIENDS

मुम्बई, डेस्क रिपोर्ट। अमेरिकी टेलीविजन नेटवर्क HBO ने बहुचर्चित FRIENDS: The Reunion एपिसोड का ट्रेलर (trailor) लॉन्च कर दिया है। FRIENDS 90 के दशक में आई एक सिटकॉम (sitcom) सीरीज थी जो सुपर हिट (super hit) रही थी। अब इसी सिटकॉम सीरीज के सारे मुख्य पात्र एक बार फिर FRIENDS: The Reunion एपिसोड (episode) में इतने सालों बाद एक साथ नज़र आएंगे। इस सीरीज के मुख्य पात्र हैं- जेनिफर एनिस्टन, मैट लेब्लैंक, कर्टनी कॉक्स, मैथ्यू पेरी, डेविड शविमर और लीसा कुडरो। ये एपिसोड HBO Max पर 27 मई को टेलिकास्ट किया जाएगा। इतना ही नहीं इस एपिसोड में कई दिग्गज हस्तियां जैसे लेडी गागा, जस्टिन बीबर आदि भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें… MP Weather: मप्र के इन संभागों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

बता दें कि बहुप्रतीक्षित ये एपिसोड बिल्कुल अलिखित या अनस्क्रिप्टेड होने वाला है। इस एपिसोड में FRIENDS के सभी मुख्य पात्र पुराने दिनों को याद करेंगे और सीरीज में इस्तेमाल किये गए सेट्स पर जाएंगे और शो के बारे में एक दूसरे के ज्ञान की परीक्षा भी लेंगे। डेविड ही इस एपिसोड को होस्ट करेंगे और FRIENDS सीरीज के 10 सीजन में जो-जो हुआ उससे संबंधित सवाल पूछेंगे।

यह भी पढ़ें… नितिन गडकरी की सफाई- मुझे नहीं पता था कि वैक्सीन उत्पादन बढ़ाने के प्रयास शुरू हो गए है

इसके अलावा जेम्स कॉर्डेन भी इस पूरी कास्ट से लाइव ऑडियंस के सामने सवाल-जवाब करेंगे। इन मुख्य किरदारों के अलावा बाकी किरदार जैसे जेनिस मैगी व्हीलर, डॉ रिचर्ड बर्क़े, टॉम सेलेक आदि भी एपिसोड का हिस्सा बनेंगे। हॉलिडे आर्माडिलो द्वारा गेस्ट अपीयरेंस भी दिया जाएगा।

FRIENDS 6 युवाओं की कहानी है जिनकी उम्र लगभग 20 वर्ष के आसपास है। इसका प्रसारण 90 के दशक में हुआ था। इस शो को न सिर्फ अमेरिका में बल्कि पूरे विश्व में बहुत सराहना मिली है और देखते ही देखते ये दुनिया में सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले शोज़ में से एक बन गया।

https://youtu.be/HRXVQ77ehRQ

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews