अक्षय कुमार से लेकर अमोल कोल्हे तक, इन सितारों ने निभाया छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार

आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती है जिसे देश भर में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। छत्रपति शिवाजी पर कई सारे टीवी सीरियल और फिल्मों का निर्माण हुआ है। चलिए आज आपको बताते हैं कि किन सितारों ने उनका किरदार पर्दे पर पेश किया है।
Chhatrapati Shivaji Maharaj

बॉलीवुड में दर्शकों के मनोरंजन के लिए एक से बढ़कर एक फिल्मों का निर्माण होता रहता है। लगभग हर तरह के सब्जेक्ट पर अलग-अलग फिल्में बनाई जाती है जिन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है। कॉमेडी, एक्शन और लव से लेकर पीरियड ड्रामा फिल्मों का भी निर्माण किया गया है, जिन पर दर्शकों ने भरपूर प्यार लुटाया।

इतिहास के पन्नों से निकली कहानियों पर बॉलीवुड में फिल्मों का निर्माण हो चुका है। इन फिल्मों ने ना केवल लोगों को इतिहास से रूबरू करवाने का काम किया, बल्कि इनमें काम करने वाले कलाकारों के करियर को नया मोड़ भी दिया। छत्रपति शिवाजी महाराज इतिहास की एक ऐसी हस्ती हैं। जिनके बारे में सब कुछ ना सही लेकिन थोड़ा-थोड़ा तो हर बच्चे को भी पता है। उन पर कई फिल्में भी बनाई जा चुकी है। आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर हम आपको कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताते हैं जिन्होंने स्क्रीन पर छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया है।

ये सितारे बने शिवाजी (Chhatrapati Shivaji Maharaj)

नसीरुद्दीन शाह

नसीरुद्दीन शाह की गिनती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में होती है। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक किरदार निभाए हैं।श्याम बेनेगल के प्रसिद्ध शो ‘भारत एक खोज’ में उन्हें शिवाजी के किरदार में देखा गया था।

महेश मांजरेकर

बॉलीवुड के चर्चित फिल्म मेकर और एक्टर महेश मांजरेकर साल 2009 में ‘मी शिवाजी राजे भोसले बोलतोये’ में शिवाजी का किरदार निभाते नजर आए थे। फिल्म में उनका कैरेक्टर लोगों को बहुत पसंद आया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई भी अच्छी की थी।

शरद केलकर

कई सारे टीवी शोज में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के बीच खास पहचान हासिल करने वाले शरद केलकर को भी शिवाजी का किरदार निभाते हुए देखा जा चुका है। ओम राउत की फिल्म ‘तन्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ में उन्हें शिवाजी राजे का किरदार निभाते हुए देखा गया था।

अक्षय कुमार

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार भी इस आईकॉनिक किरदार को पर्दे पर पेश कर चुके हैं। महेश मांजरेकर की मराठी फिल्म में उन्होंने शिवाजी का किरदार निभाया था। इस किरदार में वो काफी अच्छे लगे थे।

अमोल कोल्हे

एक्टर अमोल कोल्हे दर्शकों के बीच काफी प्रसिद्ध हैं। उन्होंने एक बार नहीं बल्कि कई बार छत्रपति शिवाजी महाराज का रोल निभाया है। फिल्म के अलावा वह टीवी शो ‘राजे शिवछत्रपति’ में भी इस किरदार में नजर आए थे। दर्शकों को उनका यह कैरेक्टर काफी पसंद आया था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews