गंगुबाई काठियावाड़ी :- एक पापा की परी के लिए इस शुक्रवार 200 करोड़ बॉक्स ऑफिस पर जलकर राख हो जाएंगे:- कंगना रनौत

गंगुबाई काठियावाड़ी :- एक पापा की परी के लिए इस शुक्रवार 200 करोड़ बॉक्स ऑफिस पर जलकर राख हो जाएंगे:- कंगना रनौत

मुंबई , डेस्क रिपोर्ट। आलिया भट्ट की फिल्म “गंगूबाई काठियावाड़ी”  रिलीज होने से पहले ही कंगना रनौत  ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा भाषण दिया। अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में आलिया भट्ट और उनके पिता फिल्म निर्माता महेश भट्ट  पर निशाना साधा । हालांकि उन्होंने उन दोनों का नाम अपने स्टोरी में शामिल नहीं किया है। उन्होंने अपने स्टोरी में आलिया भट्ट को “रोमकॉम बिंबो” बुलाया।

यह भी पढ़े … कॉम्प्लेक्स ने दीवालों पर लगाये बोतलों में पौधे, अब लोगों के लिए बना आकर्षण का केंद्र

कंगना रानौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में कहा कि , ” एक पापा (फिल्म माफिया डैडी) की परी (जो ब्रिटिश पासपोर्ट रखना पसंद करते हैं) के लिए इस शुक्रवार 200 करोड़ बॉक्स ऑफिस पर जलकर राख हो जाएंगे क्योंकि पापा साबित करना चाहते हैं कि रोमकॉम बिम्बो काम कर सकता है… सबसे बड़ी कमी फिल्म की कास्टिंग गलत है…ये नहीं सुधरेंगे (ये लोग नहीं बदलेंगे) कोई आश्चर्य नहीं कि दक्षिण और हॉलीवुड फिल्मों के लिए स्क्रीन जा रहे हैं। बॉलीवुड कयामत के लिए किस्मत में है जब तक फिल्म माफिया के पास शक्ति है,”

अपनी दूसरी स्टोरी में कंगना ने कहा कि , “बॉलीवुड माफिया डैडी पापा जो जिन्होंने फिल्म उद्योग में कार्य संस्कृति को अकेले ही बर्बाद कर दिया है, ने कई बड़े निर्देशकों को भावनात्मक रूप से जोड़-तोड़ किया है और अपनी सिनेमाई प्रतिभा पर औसत दर्जे के उत्पादों को मजबूर किया है, एक और उदाहरण इस संबंध के तुरंत बाद होगा … लोगों की जरूरत है उनका मनोरंजन करना बंद करने के लिए, इस शुक्रवार रिले में एक बड़ा नायक और सबसे बड़ा निर्देशक भी उनके जोड़तोड़ के शिकार हैं।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews