God Father का धुआंधार टीजर हुआ रिलीज, एक्शन अवतार में नजर आए Salman Khan और Chiranjeevi

God Father का धुआंधार टीजर हुआ रिलीज, एक्शन अवतार में नजर आए Salman Khan और Chiranjeevi

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कमाल दिखाने के बाद अब साउथ सिनेमा पर जलवा बिखेरने की तैयारी में हैं। साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) के साथ उनकी फिल्म गॉडफादर (God Father) में सलमान खान खास किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है।

फिल्म गॉडफादर (God Father) का टीजर बहुत ही धुआंधार है। फिल्म में चिरंजीवी (Chiranjeevi) बॉस के भी बॉस यानी गॉडफादर का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं और सलमान खान (Salman Khan) उनके छोटे भाई का किरदार निभाएंगे। टीजर में चिरंजीवी जबरदस्त एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं। सलमान खान भी बाइक पर स्टंट करते हुए कमाल के लग रहे हैं। दोनों के एक्शन अवतार ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म में एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) भी नजर आने वाली हैं। वो नेगेटिव रोल निभाती दिखाई देंगी।

Must Read- लीक हुई फिल्म Brahmastra की कहानी, सामने आया असली विलेन का नाम 

टीजर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि चिरंजीवी और नयनतारा बेहतरीन काम करते दिखाई देने वाले हैं। वहीं फिल्म में सलमान खान की मौजूदगी इसमें एंटरटेनमेंट का तड़का लगा देगी। पहली बार सलमान खान किसी साउथ फिल्म में कैमियो रोल कर रहे हैं। अपने इस छोटे से किरदार में वो क्या कमाल करेंगे यह देखने वाली बात होगी।

गॉडफादर (God Father) एक पॉलिटिकल एक्शन फिल्म है जो साल 2019 में आई मलयालम फिल्म लूसीफर का रीमेक है। यह फिल्म सलमान खान का तमिल डेब्यू होने वाली है। फिल्म 5 अक्टूबर 2022 को रिलीज की जाएगी।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान (Salman Khan) गॉडफादर के अलावा अपनी फिल्म भाईजान के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने की तैयारी में जुटे हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से इसकी शूटिंग लद्दाख में चल रही थी। हाल ही में सलमान अपनी को-स्टार पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) के साथ मुंबई वापस लौटे हैं। भाईजान के अलावा वह कटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ टाइगर 3 में भी नजर आने वाले हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews