गोविंदा और सुनीता आहूजा की कहानी बड़े पर्दे पर होगी पेश! बॉलीवुड वाइव्स की कहानियां लेकर आ रहा ये डायरेक्टर

बॉलीवुड फिल्म मेकर मधुर भंडारकर फिल्मी सितारों की पत्नियों पर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। यह कहा जा रहा है कि इस फिल्म में गोविंदा और सुनीता आहूजा की कहानी भी दिखाई जाएगी।
Govinda and Sunita Ahuja

90 के दशक के मशहूर अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा हर थोड़े दिन में किसने किसी बात को लेकर चर्चा में आ ही जाते हैं। पिछले कुछ समय से इन दोनों को अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए देखा जा रहा है। कई बार पॉडकास्ट और इंटरव्यू में सुनीता आहूजा गोविंद पर तरह-तरह के इल्जाम लगा चुकी हैं। यह देखने में आता है कि वह गोविंद पर सवाल उठाती हैं और बाद में यह नजर आती हैं कि आती हैं कि उन्हें कोई अलग नहीं कर सकता।

बीते कुछ दिनों में ऐसा एक नहीं बल्कि कई बार हुआ है, जब गोविंदा और सुनीता की निजी जिंदगी लोगों की चर्चा का हिस्सा बन गई। सुनीता ने एक्टर पर चीटिंग तक का आरोप लगा दिया। अभी खबर सामने आ रही है कि सुपरस्टार कि मुझे जिंदगी की कहानी बड़े पर्दे पर उतारी जा सकती है।

फिल्म में नजर आएंगी गोविंदा सुनीता की कहानी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कभी प्यार तो कभी झगड़ा से भरा सुनीता गोविंदा का रिश्ता फिल्मों में नजर आ सकता है। रियलिस्टिक कहानी बनाने वाले फिल्म मेकर मधुर भंडारकर अपनी अगली फिल्म द वाइव्स में इस कहानी को दिखा सकते हैं। पेज 3 और फैशन जैसी फिल्मों में वह फैशन और फिल्मी दुनिया की असली झलक लोगों को दिखा चुके हैं। इस फिल्म के लिए वह साफ तौर पर कुछ नहीं बोल रहे हैं लेकिन उनका यह कहना है कि ‘द वाइव्स उन्होंने सुपरस्टार्स की पत्नियों को लेकर बनाई है कि उनकी निजी जिंदगी में क्या-क्या होता है। गोविंदा और सुनीता की कहानी फिल्मों में लेने की बात पर वह कहते हैं कि फिलहाल में कुछ नहीं बोलूंगा। फिल्म के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। फिल्म देखने के बाद पता चलेगा कि इसमें क्या है और क्या नहीं।’

क्या सुनीता आहूजा बनेंगी हिस्सा

इस फिल्म के बारे में बात करते हुए मधुर ने कहा कि यह फिलहाल एडिट टेबल पर है। मैं हमेशा से इस इंडस्ट्री के सुपरस्टार की पत्नी का नजरिया दर्शकों को दिखाने की इच्छा रखी है। बॉलीवुड में इतने तारे हैं हर किसी की पत्नी के बारे में नहीं दिखा सकते लेकिन मैंने कोशिश की है कि जितनी कहानी दिखा सकूं, दिखाऊं।

निर्देशक के कहते हुए दिखाई दिए कि ‘मैंने जो अफवाह सुनी है उन्हें फिल्म में जगह दी है। मैं हमेशा से दर्शकों के लिए जवाब दे रहा हूं ऐसे में इंडस्ट्री के लोग क्या कहेंगे उनकी प्रतिक्रिया से मुझे फर्क नहीं पड़ता।’ डायरेक्टर ने यह साफ नहीं किया है कि सुनीता आहूजा की कहानी फिल्म में दिखाई जाएगी या नहीं। लेकिन यह कहा जा सकता है कि अगर ऐसा होता है तो यह बहुत दिलचस्प होगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews