पत्नी सुनीता आहूजा की इस हरकत से बुरे फंसे गोविंदा, सोशल मीडिया पर मांगी माफी

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेबाक बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। अब उन्हें पंडित और धार्मिक अनुष्ठानों पर बयान देते हुए देखा गया जिसके बाद गोविंदा को माफी मांगनी पड़ी।
Govinda

गोविंदा (Govinda) और सुनीता आहूजा यह बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे कपल है जो हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। अक्सर फैंस के बीच ट्रेडिंग और सेंसेशनल कपल की चर्चा होती है लेकिन यह दोनों किसी न किसी तरह से लाइमलाइट में आ ही जाते हैं।

सुनीता आहूजा एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। पिछले दिनों वह गोविंदा के किसी मराठी अभिनेत्री के साथ अफेयर और उनसे अलग होने की खबरों को लेकर सुर्खियों में थी। अब वो धार्मिक अनुष्ठानों पर दिए गए बयान की वजह से चर्चा में आ गई हैं। सुनीता ने कहा कि एक्टर पूजा पाठ में लाखों रुपए खर्च करते हैं लेकिन उन्हें पैसे नहीं देते।

सुनीता आहूजा ने दिया बयान (Govinda)

सुनीता को अपनी बेबाक अंदाज की वजह से पहचाना जाता है। अक्सर ना चाहते हुए भी वह कई बार विवादों में आ जाती हैं। कुछ समय पहले एक्टर के साथ अलगाव की खबरों को लेकर सुर्खियों में आने के बाद अब उन्होंने उत्तर प्रदेश के फेमस ज्योतिषी मुकेश शुक्ला को लेकर टिप्पणी की है। इस टिप्पणी के बाद अब गोविंदा ने पब्लिकली माफी मांगी है।

सुनीता ने क्या कहा

मुकेश छाबड़ा के पॉडकास्ट में सुनीता ने कहा कि हमारे घर में भी गोविंदा के पंडित हैं। वह भी ऐसे ही बोलते हैं पूजा करवाओ 2 लाख रूपये दो। मैं गोविंद से कहती हूं तुम खुद पूजा करो उनका करवाया हुआ काम नहीं आने वाला है। भगवान तुम्हारी पूजा तभी स्वीकार करता है जब आप सब अपने हाथों से करते हो। मैं सब में विश्वास नहीं करती। मैं अगर दान या अच्छा काम करती हूं तो अपने कर्मों के लिए अपने हाथों से करती हूं।

सुनीता ने यह तो कह दिया कि गोविंद जिस मंडली में बैठते हैं। उसमें कई सारे बेवकूफ लोग शामिल हैं। वह लोग लेखक काम और मूर्ख ज्यादा है। वो गोविंदा का मूर्ख बनाते हैं, बुरी सलाह देते हैं। अपने अच्छे लोग नहीं मिलते और वह मुझे इसलिए पसंद नहीं करते क्योंकि मैं सच बोलती हूं।

गोविंदा ने मांगी माफी

सुनीता आहूजा का पॉडकास्ट वायरल होने के बाद अब गोविंदा ने अपनी पत्नी की हरकत पर सार्वजनिक माफी मांगी है। गोविंदा ने एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने कहा कि वह वर्षों से पंडित मुकेश शुक्ला से परामर्श लेते आ रहे हैं और उनका बहुत सम्मान करते हैं। एक्टर ने कहा मेरी पत्नी ने पॉडकास्ट पर पंडित मुकेश शुक्ला के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है। मैं उसकी निंदा करता हूं और तहे दिल से माफी मांगता हूं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews