रणवीर सिंह संग “मैं तो रस्ते से जा रहा था” गाने पर गोविंदा ने किया जबरदस्त डांस, देखें Video

रणवीर सिंह संग “मैं तो रस्ते से जा रहा था” गाने पर गोविंदा ने किया जबरदस्त डांस, देखें Video

Govinda : फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार गोविंदा अपने जमाने से ही लाखों दिलों पर राज करते आए हैं। बात दें इन्होंने अपने दम पर कदम रखा था और बिना किसी की मदद लिए अपने दम पर सफलता हासिल की। कहते हैं फिल्म की दुनिया एक ऐसी जगह है, जहां हजारों नहीं लाखों लोग सपने लेकर आते हैं। मायानगरी में कब रातों-रात किसकी किस्मत बदल जाए ये कोई नहीं जानता। यहां रातों-रात लोग सुपरस्टार भी बने हैं तो कई के पलक झपकते ही करियर भी खराब हुआ है। इन्हीं में गोविंदा का नाम भी शामिल है, जिन्होंने बिना किसी गॉडफादर के जिंदगी में ये मुकाम हासिल की है, तो चलिए आज उनसे जुड़ी एक वायरल वीडियो के बारे में आपको बताते है जो कि गोविंदा के सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

फिल्मफेयर अचीवर्स नाइट में संग किया डांस

दरअसल, गोविंदा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो रणवीर सिंह के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। बता दे यह वीडियो दुबई में फिल्मफेयर अचीवर्स नाइट का है। जब दोनों को साथ देखकर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने कहा, ‘रणवीर सिंह और गोविंदा एक साथ प्लीस।’ जिसके बाद दोनों ने उनकी इच्छा पूरी करते हुए फिल्म ‘कूली नंबर 1’ के सॉन्ग ‘मैं तो रस्ते से जा रहा था’ गाने पर जमकर डांस किया। जिससे वहां मौजूद सभी लोग तालि बजाने और उनके संग झुमने से खुद को नहीं रोक पाए, जिसे दोनों के फैंस द्वारा खुब पसंद किया जा रहा है।

‘यूपी वाला ठुमका लगाव’ गाने पर थिरके अभिनेता

दोनों अभिनेताओं के साथ यह पहला मौका नहीं जब वो एक साथ डांस करते नजर आए हैं। इससे पहले भी “द बिग पिक्चर” में ‘यूपी वाला ठुमका लगाव’ गाने पर जमकर डांस किया था, जिसका वीडियो भी प्रशंसकों द्वारा खुब पसंद किया गया था। बता दे रणवीर सिंह, गोविंदा के बहुत बड़े फैन हैं। वो उन्हें अपना आइडल भी मानते है। रणवीर जितनी बार भी गोविंदा से मिलते हैं उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता है।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

‘किल दिल’ में साथ किया काम

केवल इतना ही नहीं दोनों शाद अली की फिल्म ‘किल दिल’ में साथ काम किया था। जिसके बाद दोनों ‘जयेशभाई जोरदार’ में साथ नजर आए थे लोकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा पाई थी। बता दे रणवीर अपकमिंग मूवी ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में दिखाई देंगे।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews