Gullak Season 5 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, आखिर कैसे भरेगी मिश्रा परिवार में आई दरार

मिश्रा फैमिली की धमाचौकड़ी देखने के लिए दर्शक एक बार फिर उत्साहित नजर आ रहे हैं। सीरीज के पांचवे सीजन का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। इसमें कहानी लगी इंट्रेस्टिंग लग रही है।
Gullak Season 5

गुल्लक एक ऐसी वेब सीरीज है, जिसके अब तक 4 सीजन रिलीज हो चुके हैं। इन चारों सीजन पर दर्शकों ने जमकर प्यार लुटाया है। अब पांचवे सीजन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। दर्शकों के इंतजार की यह उत्सुकता और बढ़ गई है क्योंकि पांचवें सीजन का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया।

इस ट्रेलर रिलीज के साथ फैंस को एक तोहफा भी मिला है। दर्शन सीरीज की प्रीमियर डेट का ऐलान भी कर दिया गया है। दर्शकों को एक बार फिर वही मिश्रा परिवार देखने को मिलेगा जो कुछ में चार सीजन में नजर आया है। अन्नू मिश्रा के रोल में वैभव राज गुप्ता की जगह अनंत वी जोशी की एंट्री हुई है। टीजर देखने वैभव की फिल्म में न होने पर फैंस ने नाराजगी
जाहिर की थी। ट्रेलर रिलीज होने के बाद भी वैसा ही माहौल दिखाई दे रहा है लेकिन कहानी दिलचस्प लग रही है।

कैसा होगा गुल्लक का पांचवां सीजन

गुल्लक सीजन 5 की बात करें तो इस बार मिश्रा परिवार के बच्चों पर घर का ही नहीं बल्कि जिम्मेदारियों का बोझ भी पड़ने वाला है। इस चक्कर में उनके दिल भी टूटेंगे और वह परेशान नजर आएंगे। मिश्रा परिवार में दरार आ गई है और घर में भी दरार है। घर की दीवारों पर नया पेंट चढ़ाया जा रहा है लेकिन परिवार में आई दरारों के मरम्मत कैसे होगी यही कहानी में दिखाया जाएगा।

Gullak Season 5 ट्रेलर कैसा है

जो ट्रेलर सामने आया है उसमें दिखाया गया है कि मिश्रा परिवार का घर पुराना हो गया है। उसकी खस्ता हालत ठीक करवाने के लिए संतोष मिश्रा दीवार पर नया पेंट करवा रहे हैं। इस पेंट से भी घर की हालत सुधरता हुई नहीं दिख रही। ऐसे में अन्नू की मम्मी कहती है अब दोनों लड़के बड़े हो गए हैं और उन्हें अपने पिता की मदद करनी चाहिए। लेकिन ऐसी बहुत सी बातें हैं जो अन्नू के माता-पिता को नहीं पता है।

संतोष मिश्रा को जहां घर की मरम्मत करवानी है वही उनके बड़े बेटे ने एक लड़की से दिल लगा लिया है और अलग फ्लैट लेकर रहने की कोशिश कर रहा है। जब यह बात अन्नू के माता-पिता का पता चलती है तो उन्हें जोरदार झटका लगता है। यही से परिवार में दरार आना शुरू हो जाती है। अब ये दरार भर पाती है या नहीं घर की मरम्मत होती है या नहीं या फिर रिश्तों में भी हमेशा के लिए दरार पड़ जाती है। इन सारे सवालों के जवाब सीरीज में मिलेंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Sony LIV (@sonylivindia)

कब और कहां देखें

गुल्लक सीजन 5 ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर 5 जून से स्ट्रीम किया जाएगा। इसमें गीतांजलि कुलकर्णी, जमील खान, सुनीता रजवार, हर्ष मायर नजर आएंगे। अनत वी जोशी को अन्नू मिश्रा के किरदार में देखा जाएगा। हालांकि पुराने अन्नू मिश्रा को दर्शन मिस कर रहे हैं जिसका किरदार वैभव राज गुप्ता ने निभाया है। दर्शक नए सीजन को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews