गुरमीत चौधरी ने सड़क पर बेहोश आदमी को दिया CPR, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

गुरमीत चौधरी ने सड़क पर बेहोश आदमी को दिया CPR, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Gurmeet Chaudhary : जाने-माने टेलीविजन अभिनेता गुरमीत चौधरी अपने अभिनय के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने भारतीय टेलीविजन पर कई प्रमुख रोल्स निभाए हैं जैसे “रामायण,” “गीत हुई सबसे पराई,” और “पुनर्विवाह”। जिसके कारण फैंस उन्हें बहुत पसंद करते हैं। इसके अलावा, उनका स्वभाव लोगों के लिए बहुत अच्छा है। इसी क्रम में उनका एक एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर हर कोई उनकी तारीफ करने में लगा हुआ है। आइए जानतें हैं क्या है आखिर उस वीडियो में…

देखें वीडियो

दरअसल, गुरमीत चौधरी जमीन पर गिरे एक बेहोश व्यक्ति को CPR देते हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें वो दूसरे लोगों से भी मदद की अपील कर रहे हैं। साथ ही लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल भी पहुंचाया है। बता दें कि मामला अंधेरी का है, जहां यह कैद हुई है। इसे देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। यह लोगों में मानवता का एक अच्छा संदेश भी है। बता दें कि सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें फैंस द्वारा अलग-अलग कमेंट किए जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ‘बहुत बढ़िया गुरमीत भाई’ तो वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ‘हर एक्टर को एक्टर बाद में पहले इंसान होना चाहिए’।

View this post on Instagram

A post shared by Voompla (@voompla)

जानें क्या होता है CPR?

CPR का मतलब “Cardiopulmonary Resuscitation” यानी “हृदय-फुफ्फुसी जीवन-रक्षा” होता है। यह एक आपातकालीन चिकित्सा प्रक्रिया है जो एक व्यक्ति को हृदय गति और सांस बनाने में मदद करने के लिए किया जाता है जब वह अचानक बेहोश हो जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य होता है रक्तसंचलन को बहाल करना और ऑक्सीजन को शरीर के अंदर पहुँचाना।

इसे सीखना और जानकारी रखना महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि यह किसी की जान को बचाने में मददगार होता है। खासकर जब किसी को दिल का दौरा पड़ता है। CPR सीखने के लिए चिकित्सकीय प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है, लेकिन यह आमतौर पर सामान्य लोगों को भी सीखाया जाता है ताकि वे किसी आपातकाल में मदद कर सकें।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews