गुरु रंधावा के गाने Azul पर जमकर मचा बवाल, 43 मिलियन व्यूज आने के बाद सिंगर को किया जा रहा ट्रोल

फेमस पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा का गाना अजुल एक तरफ तो धमाल मचा रहा है। दूसरी तरफ उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है।
Guru Randhawa

फेमस पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में उन्होंने अपना गाना अजुल रिलीज किया है जिसे फैंस ने जमकर प्यार दिया है। अपनी रिलीज के साथ ही यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इसे रिलीज हुए केवल तीन हफ्ते हुए हैं और इसने म्यूजिक ट्रेडिंग चार्ट में 12वीं पोजीशन हासिल कर ली है।

गुरु रंधावा का यह गाना धूम मचा रहा है और अब तक इस 43 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। लोग जमकर इंस्टाग्राम की रील बना रहे हैं लेकिन दूसरी तरफ सिंगर को ट्रोल किया जा रहा है। लोगों ने इस गाने पर स्कूली लड़कियों के साथ यौन शोषण और हिंसक व्यवहार को सामान्य बनाने का आरोप लगाया है।

Guru Randhawa का गाना लोगों को नहीं आया रास

बता दें कि इस गाने में सिंगर ने स्कूली लड़कियों को दिखाया है। इसी के साथ गाने में शराब का जिक्र भी किया गया है जो लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कहा “मुझे रंधावा से हमेशा नफरत रही है और हाल ही में आए म्यूजिक वीडियो अजुल ने इस नफरत को और भी बढ़ा दिया है। महिलाओं को वस्तु के रूप में पेश करना संगीत नहीं होता।”

दूसरे यूज़र ने कहा “अपने ट्रेडिशनल इनफ्लुएंस के चलते रंधावा को पता होना चाहिए कि संगीत वीडियो में स्कूली लड़कियों को ऑब्जेक्ट के तौर पर दिखाना कला नहीं नुकसान है। बचपन में छेड़छाड़ जैसी चीजों से गुजरने वाली मैं जानती हूं कि पहले से ही यह व्यवहार कितना सामान्य हो गया है। इसे ग्लैमराइज करना बंद करना होगा।” वहीं एक यूजर ने कहा “रंधावा का नया म्यूजिक वीडियो वाहियात है। एक बड़ा आदमी स्कूल गर्ल की तरफ आकर्षित हो जाता है और इस रोमांटिक बना दिया जाता है। हमने कब से पेडो बिहेवियर को नॉर्मल कर दिया है।”

सिंगर जमकर हो रहे ट्रोल

एक तरफ तो गाने पर धड़ाधड़ व्यूज आ रहे हैं दूसरी तरफ गुरु रंधावा को ट्रोल किया जा रहा है। अजुल के अलावा वह अपने गाने सिर्रा को लेकर भी मुसीबत में फंस गए हैं। इस गाने में अफीम का जिक्र है जिस पर कहा जा रहा है कि वह इसे प्रमोट कर रहे हैं। इस मामले में तो विवाद समन तक पहुंच चुका है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews