Katrina Kaif को खूबसूरती में टक्कर देती हैं उनके देवर की गर्लफ्रेंड, जीत चुकी हैं आइफा अवार्ड

Katrina Kaif को खूबसूरती में टक्कर देती हैं उनके देवर की गर्लफ्रेंड, जीत चुकी हैं आइफा अवार्ड

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) सबसे हॉट कपल्स में एक हैं। उनकी शादी के बाद से ही लगातार वो चर्चाओं में रहे हैं। अक्सर की किसी फंक्शन या पब्लिक अपीयरेंस में विक्की कौशल और कैटरीना साथ दिख जाते हैं। बताया जाता है कि कैटरीना अपने ससुराल वालों के साथ भी काफी समय बिताती हैं और उनकी सभी से अच्छी बॉन्डिंग है। लेकिन आज हम कैटरीना और विक्की कौशल की नहीं, बल्कि विक्की से छोटे भाई सन्नी कौशल (Sunny Kaushal) के बारे में बात करने जा रहे हैं।

कैटरीना की खूबसूरती और फिटनेस के लाखों दीवाने हैं, लेकिन उनके देवर सन्नी कौशल की गर्लफ्रेंड भी इस मामले में कैटरीना कहीं कम नहीं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) सन्नी कौशल की गर्लफ्रेंड हैं और अक्सर ही दोनों को साथ स्पॉट किया जाता है। कैटरीना और विक्की कौशल  की शादी के फंक्शन में भी शरवरी भी नजर आई थी। बता दें कि शरवरी का जन्म मुंबई में हुआ है और उनके पिता शैलेश वाघ मुंबई के जाने माने बिल्डर हैं। उनके बारे में खास जानकारी ये कि शरवरी के नाना महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी हैं। शरवरी को हमने फिल्म बंटी और बबली 2 (Bunty Aur Babli 2) में देखा है जिसमें वो सिद्धान्त चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) के अपोज़िट थीं। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस डेब्यू का आइफा अवार्ड भी मिला है। इससे पहले वो प्यार का पंचनामा 2, बाजिराव मस्तानी और सोनू के टीटू की स्वीटी में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुकी हैं। शरवरी और सन्नी कौशल की रिलेशनशिप को लेकर अक्सर ही कयास लगाए जाते हैं और अगर ये बात सच हुई और वो शादी के बंधन में बंधे तो कैटरीना और शरवरी दोनों ही एक दूसरे को खूबसूरती के मामले में काम्लिमेंट करेंगीं।

View this post on Instagram

A post shared by Sharvari 🐯 (@sharvari)

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews