
टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा हिना खान मिसेज बन चुकी हैं। एक्ट्रेस ने बहुत ही शांति प्रिया तरीके से बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल से शादी कर ली है, जिसमें दोनों के करीब ही लोग ही मौजूद थे। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दोनों बहुत ही क्यूट नजर आ रहे हैं। यूजर्स द्वारा लगातार कमेंट्स का तांता लगा हुआ है, सब उन्हें बधाई देने में लगे हुए हैं।
बता दें कि यह रिश्ता क्या कहलाता है फेम हिना खान पिछले काफी समय से ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी को लेकर चर्चा में थीं। उसके इलाज के दौरान उन्होंने कई वीडियो भी शेयर किए थे, जिसमें रॉकी उनकी देखभाल करते हुए नजर आ रहे थे।
देखें वीडियो
दोनों का अफेयर किसी से छुपा नहीं था। वह अक्सर घूमने जाया करते थे और अब फाइनली उन्होंने शादी रचा ली है, जिसकी कुछ तस्वीरें हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं। और उन्होंने बताया कि वह रॉकी के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने पति के लिए प्यारी स्पीच देती हुई नजर आ रही हैं, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “मैं बस कुछ शब्द कहना चाहती हूं, यह कोई प्रतिज्ञा नहीं है, यह एक एहसास और एक भावना है।”
View this post on Instagram
हुईं इमोशनल
आगे कैप्शन में हिना ने लिखा, “प्यार पाना बहुत खूबसूरत है, लेकिन एक महिला को मैरिज करना, वह भी जिंदगी की सभी अनिश्चितताओं के साथ… मुझे नहीं पता है कि कल क्या होगा। सभी कमजोरियों के बावजूद रॉकी ने मुझे स्वीकार किया, यह मेरे लिए दुनिया का सबसे बड़ा आशीर्वाद है।”
रॉकी ने कही ये बातें
इस दौरान हिना इमोशनल नजर आईं। इसके बाद रॉकी ने भी कहा, “वह सिर्फ मेरी दुनिया नहीं है, वह मेरी आत्मा है, वह मेरा दिल है। वह सब कुछ ठीक कर देती है। सब कुछ तभी समझ में आता है जब वह मुस्कुराती है। इस बात पर हर किसी को यह सुनिश्चित करना होगा कि वह मुस्कुराती रहे। मैं तुमसे प्यार करता हूं।”
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

