हॉरर थ्रिलर शो Aami Daakini का टीजर रिलीज, अकेले बैठकर देख पाना है मुश्किल, डर से कांप उठेगी रूह

Aami Daakini का टीजर देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं। बता दें कि यह एक चुड़ैल की कहानी है और फैंस 'आहट' के बाद इस सीरियल के प्रसारित होने का भी बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Aami Daakini Horror

Aami Daakini Horror Show : एक दौर था जब हॉरर थ्री व्हीलर शो आहट ने लोगों के जहन में अलग ही डर पैदा किया था। 90 के दशक में सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला इस शो ने दर्शकों के बीच अपने खौफ को कायम रखा। इसका प्रसारण लगभग 20 सालों तक किया गया, जिसमें कुल 554 एपिसोड बनाए गए, जिसे टक्कर देने के लिए अब सोनी टीवी पर ही नई भूतिया सीरियल आमि डाकिनी टेलीकास्ट होने वाला है।

मेकर्स ने आमि डाकिनी का टीजर रिलीज कर दिया है, जिसकी पहली झलक से ही यह समझ में आता है कि यह कितनी डरावनी होने वाली है।

टीजर हुआ रिलीज

दरअसल, सोनी टीवी के ऑफिशल युटुब चैनल पर आमि डाकिनी की पहली झलक शेयर की गई है। इस टीजर में डरावनी भूतनी की कहानी को दिखाया जाएगा। इसकी टैगलाइन से पता चलता है कि यह एक ऐसी चुड़ैल की कहानी है, जो प्यार में एक जिंदा लाश बनी हुई है। उसे खुद नहीं पता कि उसे किसकी तलाश है। फिलहाल, मेकर्स की तरफ से यह जानकारी डिस्क्लोज नहीं की गई है कि यह डरावनी सीरियल सोनी टीवी पर किस दिन प्रसारित किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नए साल के पहले महीने में इसे लॉन्च किया जा सकता है।

https://youtu.be/WSdidYsQb5w

आहट को देगी टक्कर

टीजर को देखकर फैंस के रोंगटे खड़े हो रहे हैं। डरावनी सीरियल आहट को देखने के बाद आलम ऐसा था कि कई-कई रात लोग सोते नहीं थे। बच्चे इस सीरियल को देखने से बचते थे। एक समय इस भूतिया शो का काफी ज्यादा दबदबा रहा था, कुछ लोगों ने तो मेकर्स को चिट्ठियां भी लिखी थी कि इस सीरियल का प्रसारण रात में ना करते हुए दिन में किया जाए, क्योंकि इसे देखने के बाद उन्हें बहुत ज्यादा डर लगता है। अब देखना यह है कि इस नई भूतिया सीरियल को किस समय प्रसारित किया जाएगा। हालांकि, टीचर को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह शो काफी ज्यादा डरावनी होगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews