हाउसफुल 5 का धमाकेदार आगाज, हंसी के तूफान में उलझी मर्डर मिस्ट्री! बना देगी ‘क्रूज’ पर क्रेजी

इस फिल्म के लिए दर्शक काफी दिनों से वेट कर रहे थे, जिसकी अनाउंसमेंट जून 2023 में ही की गई थी, जिसे पिछले साल दिसंबर के महीने में रिलीज किया जाना था, लेकिन किसी कारणवश मूवी को पोस्टपोन करना पड़ा था।
Housefull 5

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 आज सिनेमाघर में दस्तक दे चुकी है। शानदार कलाकारों के साथ हंसी का डोज लेकर क्रूज पर बवाल मचा दिया है। इस फ्रेंचाइजी में पहली बार दो एंडिंग होगी, जिसमें प्रमुख तौर पर 19 कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस फिल्म के लिए दर्शक काफी दिनों से वेट कर रहे थे, जिसकी अनाउंसमेंट जून 2023 में ही की गई थी, जिसे पिछले साल दिसंबर के महीने में रिलीज किया जाना था, लेकिन किसी कारणवश मूवी को पोस्टपोन करना पड़ा था।

हालांकि मूवी की एडवांस बुकिंग को देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि यह सुपरहिट जाएगी, लेकिन सोशल मीडिया पर एक यूजर ने यह दावा किया है। इन सभी का मत फिल्म को लेकर काफी अलग-अलग है।

कहानी

हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग कमाल की है। उनके एक्सप्रेशन से हर सीन लोगों को उनकी तरफ खींच रहा है। दरअसल, फिल्म की शुरुआत क्रम से होती है, जहां ब्रिटेन के अमीर व्यक्तियों की सूची में सातवें नंबर पर आने वाले रंजीत डोबरियाल का सुभा जन्मदिन मनाया जाना है, लेकिन उसी दिन हार्ट अटैक से उनकी मौत हो जाती है। कहानी में जोली की तलाश रहती है, क्योंकि मरने वाले की वसीयत में जोली का ही नाम लिखा रहता है। ऐसे में बहुत सारे जोली फिल्म में होते हैं। असली कौन है, यह पता लगाने के लिए डॉक्टर को डीएनए टेस्ट करने के लिए कहा जाता है, लेकिन उसका मर्डर कर दिया जाता है। इसका पता लगाने के लिए लंदन पुलिस और बाबा पहुंचते हैं।

बाकी से अलग

बता दें कि यह फिल्म हाउसफुल की बाकी फ्रेंचाइजी से बहुत ही अलग है। इसमें कॉमेडी के साथ-साथ मर्डर मिस्ट्री का भी तड़का है। इंटरवल के बाद फिल्म में मजेदार हिस्सा आता है, जो बहुत ही ज्यादा कंफ्यूज करने वाला होता है। साथ ही इसमें कॉमेडी और क्लाइमैक्स का मजेदार सीन आपको हंसने पर मजबूर कर देगा।

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

ये कलाकार आए नजर

अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, जॉनी लीवर, चंकी पांडे, चित्रांगदा सिंह, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, जैकलिन फर्नांडीस, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, रंजीत नजर आ रहे हैं। जिसके निर्देशक तरुण मनसुखानी हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews