लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग फेरे लेने को तैयार हुमा कुरैशी, शुरू हुई शादी की तैयारियां

हुमा कुरैशी की पर्सनल लाइफ से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। खबरों के मुताबिक ऐक्ट्रेस अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रचित से शादी करने जा रही है। दोनों की वेडिंग सेरेमनी की तैयारी शुरू हो गई है।
Huma Qureshi

बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक ऐक्ट्रेस अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रचित सिंह के साथ शादी करने जा रही हैं। इन दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को काफी छुपा कर रखा है।

हुमा कुरैशी को कभी भी अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात करते हुए नहीं देखा गया। वो रचित के साथ पब्लिकली भी बहुत कम नजर आती है। अब यह कहा जा रहा है कि गुपचुप सगाई करने के बाद यह दोनों शादी करने के लिए तैयार हैं। चलिए पूरा मामला जान लेते हैं।

दुल्हन बनने वाली हैं हुमा कुरैशी

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक हुमा और रचित अक्टूबर के आखिरी या फिर नवंबर की शुरुआत में शादी करने के बारे में सोच रहे हैं। दोनों में शादी की तैयारी पहले से शुरू कर दी है। कब तक कंफर्म ऑफिशियल तारीख सामने नहीं आई है।

कहां होगी शादी

एक्ट्रेस की शादी को लेकर जो खबर सामने आ रही है, उसके मुताबिक वो अपने परिवार, खास दोस्तों और करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी करने वाली हैं। ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्राइवेट तरीके से शादी करने के बाद वो एक ग्रैंड रिसेप्शन दे सकती हैं, जिसमें बॉलीवुड के सितारों की महफिल नजर आएगी।

कर चुके हैं सगाई

हुमा और रचित को फिल्म थामा की स्क्रीनिंग में साथ देखा गया था। इसके बाद ये दोनों एक्ट्रेस की करीबी दोस्त सोनाक्षी सिन्हा की शादी में भी एक साथ नजर आए थे। पिछले कुछ समय से इनकी सगाई की खबरें भी चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सितंबर 2025 में इन दोनों ने सगाई कर ली है लेकिन इसे ऑफिशियल नहीं किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Huma Qureshi (@iamhumaq)

हुमा और रचित की लव स्टोरी

इन दोनों के रिलेशनशिप को खबरों को हवा थामा की स्क्रीनिंग और सोनाक्षी की शादी में साथ देखे जाने के बाद ही लगी है। ये बताया जाता है कि US में एक निजी समारोह के दौरान रचित ने हुमा को प्रपोज किया था। जिसके जवाब में एक्ट्रेस ने हां कहा था। अभी तक कपल ने अपनी शादी, सगाई या फिर रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है।

एक्ट्रेस का वर्क फ्रंट

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्हें जॉली एलएलबी 3 में देखा गया था। इसके अलावा वो दिल्ली क्राइम 3 में नजर आई थी। अब उन्हें साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक में देखा जाने वाला है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews