मालिक फिल्म के सॉन्ग में हुमा कुरैशी ने किया काम, चार्ज नहीं की फीस! वजह से उठाया पर्दा

इस गाने को लेकर एक से बढ़कर एक अपडेट सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार, इस गाने के लिए एक्ट्रेस ने फीस चार्ज नहीं की।
Huma Qureshi

बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी मीडिया में चर्चा का विषय बनी रहती है। एक ऐसी एक्ट्रेस है, जो किसी भी किरदार को बखूबी निभा लेती है। सोनाक्षी सिन्हा के साथ दोस्ती को लेकर भी वह हमेशा ही लाइमलाइट में बनी रहती है। फिलहाल वह राजकुमार राव की फल मलिक के गाने को लेकर फिल्मी गलियारों में छाई हुई है।

इस गाने को लेकर एक से बढ़कर एक अपडेट सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार, इस गाने के लिए एक्ट्रेस ने फीस चार्ज नहीं की।

एक्ट्रेस का खुलासा

कोई भी अपनी रोजी-रोटी के लिए ही काम करता है, ऐसे में यह सुनना थोड़ा अजीब होता कि हुमा कुरैशी ने फिल्म में गाने के लिए कोई भी चार्ज नहीं की है। हालांकि, इसका खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया, जिसे सुनकर सभी लोग चौंक गए और वह चर्चा का विषय बन गई।

गाना सुनकर हुई दीवानी

दरअसल, एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्हें ऑफर आया था, तब उन्हें गाना हद से ज्यादा पसंद आया। इस वजह से उन्हें सॉन्ग के लिए हां कहना पड़ा। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि जब जय शेवक्रमणी ने मेरे लिए यह गाना बजाया, तो मैं पूरी तरह से इस गाने के लिए क्रेज़ी हो गई। मुझे पता था कि मुझे इसका हिस्सा बनना है।

सॉन्ग किया जा रहा पसंद

फिल्म के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने बताया कि यह मज़ेदार प्रोजेक्ट दोस्तों के बीच एक-दूसरे के प्रति सम्मान और सहयोग की कहानी है। शूटिंग के दौरान सभी को ऐसा लग रहा था कि मानो दोस्तों का एक बड़ा ग्रुप साथ में काम कर रहा हो। हुमा ने फिल्म के सॉन्ग में काम किया, जो यूट्यूब पर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

रिपोर्ट की पुष्टि

हाल ही में उन्होंने इस रिपोर्ट की पुष्टि करते हुए कहा, “दोस्तों से मैं कैसे पैसे ले सकती हूं। सॉन्ग के लिए केवल दो दिन की शूटिंग थी और मुझे लगा कि इसके लिए पैसे लेना जरूरी नहीं है।”

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews