Spy Thriller Series देखने के हैं शौकीन, ये 5 धमाकेदार कहानियां खड़े कर देगी रोंगटे

Spy Thriller Series

Spy Thriller Series: आजकल दर्शक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी पसंद के हिसाब से अलग-अलग वेब सीरीज और फिल्में देखना पसंद करते हैं। दर्शकों की पसंद के हिसाब से सभी प्लेटफार्म पर लगभग हर विषय पर आधारित कहानी देखने को मिल जाएगी। कॉमेडी से लेकर हॉरर, एक्शन और स्पाई, थ्रिलर सब कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। अगर आप भी ओटीटी पर अलग-अलग कहानी देखने के शौकीन है और आपका इंटरेस्ट स्पाई थ्रिलर में है तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसी चुनिंदा वेब सीरीज की जानकारी लेकर आए हैं जिनकी कहानी बहुत ही शानदार है। सस्पेंस और थ्रिलर से भरी इन कहानियों को देखकर आप हैरान हो जाने वाले हैं। चलिए इनके बारे में जानते हैं।

स्पेशल ऑप्स

अगर आप सस्पेंस से भरी स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज देखना चाहते हैं तो आपको के के मेनन की यह शानदार कहानी जरूर देखना चाहिए। यह भारत के सीक्रेट मिशन और स्पेशल एजेंट पर तैयार की गई एक ऐसी कहानी है जिसमें सभी एजेंट को किसी को भी भनक लगे बगैर जानलेवा मिशन को अंजाम देते हुए देखा जाता है। इस सीरीज को देखना बिल्कुल भी ना भूलें।

मुखबिर: द स्टोरी ऑफ स्पाई

अगर आपको जासूसी भरी फिल्में देखना पसंद है तो Zee5 पर यह सीरीज आपका इंतजार कर रही है। दरअसल इसे एक असली सीक्रेट मिशन पर तैयार किया गया है। इस मिशन को भारतीय एजेंटों ने पाकिस्तान में अंजाम दिया था और जब आप इसे पर्दे पर देखेंगे तो यह सीक्रेट मिशन आपके रोंगटे खड़े कर देगा।

Spy Thriller Series

बार्ड ऑफ ब्लड

यह एक बहुत ही शानदार कहानी है, जो भारत के रॉ और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की खींचतान पर फिल्माई गई है। यह पूरी तरह से बलूचिस्तान पर बेस्ड है और इमरान हाशमी को इसमें जासूस कबीर सिंह का किरदार निभाते हुए देखा जा सकता है। यह नेटफ्लिक्स पर मौजूद है और बहुत ही शानदार कहानी है।

द फैमिली मैन

इस सीरीज का नाम सुनकर किसी के भी चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। क्योंकि इसमें उन्हें मनोज बाजपेयी की शानदार कलाकारी देखने को मिलने वाली है। यह ओटीटी की सबसे चर्चित सीरीज में से एक है। इसके तीन सीजन आ चुके हैं और सभी की पापुलैरिटी बहुत ज्यादा है। इसे प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

Spy Thriller Series

द नाइट मैनेजर

सिद्धार्थ रॉय कपूर और अनिल कपूर की यह शानदार सीरीज कुछ समय पहले ही हॉटस्टार पर रिलीज की गई है। इसमें अनिल कपूर को नेगेटिव किरदार में दिखाया गया है और आदित्य रॉय कपूर जासूस के रूप में नजर आते हैं। सीरीज की कहानी काफी शानदार है और आपको इसे जरूर देखना चाहिए।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews