Ikkis का ट्रेलर देख इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, बांधे नाती अगस्त्य की तारीफों के पुल

अगस्त्य नंदा जल्द ही फिल्म इक्कीस के साथ बड़े पर्दे पर कदम रखने वाले हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद अमिताभ बच्चन ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है।
Ikkis

अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के बाद अब इस फैमिली की तीसरी पीढ़ी बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार है। अभिनय की दुनिया में बच्चन फैमिली ने जो छाप छोड़ी है, अब उस चमक को आगे बढ़ाने का जिम्मा महानायक की बेटी श्वेता बच्चन के बेटे अगस्त्य नंदा ने अपने कंधों पर उठाया है।

अगस्त्य नंदा अपने नाना और मामा की तरह फिल्मी वर्ल्ड में एंट्री मार चुके हैं। वैसे तो उन्होंने जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से एक्टिंग डेब्यू कर लिया था लेकिन अब बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। उन्हें रियल लाइफ बेस्ड मूवी इक्कीस में अपना दम दिखाते हुए देखा जाएगा।

इक्कीस का ट्रेलर देख इमोशनल अमिताभ (Ikkis)

29 अक्टूबर को फिल्म इक्कीस का ट्रेलर रिलीज किया गया था। इसमें अगस्त्य नंद की परफॉर्मेंस की हर कोई तारीफ कर रहा है। अब महानायक अमिताभ बच्चन का रिएक्शन भी सामने आया है। उन्होंने अपने नाती के लिए भावुक पोस्ट इस ट्रेलर के साथ शेयर किया है।

अमिताभ ने ट्रेलर वीडियो शेयर करते हुए एक भावुक नोट में लिखा अगस्त्य जब तुम पैदा हुए थे तो मैंने तुम्हें अपने हाथों में लिया था। कुछ महीने बाद जब मैंने फिर से तुम्हें अपने हाथों में लिया तो तुम्हारी नाजुक उंगलियां मेरी दाढ़ी से खेल रही थी। आज तुम पूरी दुनिया के थिएटर में परफॉर्म कर रहे हो। तुम बहुत स्पेशल हो, मेरी दुआएं और आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ है। तुम हमेशा अपने काम से नाम कमाओ और परिवार का सबसे बड़ा गर्व बनो।

कब रिलीज होगी इक्कीस

फिल्म इक्कीस की रिलीज की बात करें तो श्री राम राघवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1971 के युद्ध पर आधारित है। इसमें 21 साल के लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की कहानी को दिखाया जाने वाला है। यह किरदार अगस्त्य निभाने वाले हैं। इस फिल्म में उनके अलावा धर्मेंद्र, जयदीप अहलावत, श्री बिश्नोई, आद्यांशी कपूर और सिकंदर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को दिसंबर में रिलीज किया जाएगा लेकिन तारीख फिलहाल सामने नहीं आई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews