फराह खान के कुक को सिंगर शान ने सिखाए 7 सुर, फिर दिलीप की बात सुनकर खुली रह गईं सबकी आंखें! कह डाली ये बात

फराह खान और उनके कुक दिलीप की जोड़ी सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जाती है। हाल ही में शान के शो में दिलीप की ये बात सुनकर फराह इमोशनल हो गईं।
Farah and Dilip

फराह खान का नाम आते ही बॉलीवुड में एक ऐसे डायरेक्टर की छवि सामने आती है, जिसने फिल्म इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दीं। चाहे वो मैं हूं ना हो, ओम शांति ओम या हैप्पी न्यू ईयर हो… बता दें कि फराह खान डायरेक्टर होने के साथ-साथ कोरियोग्राफर, प्रोड्यूसर और अब यूट्यूबर के रूप में भी उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनकी सीधी-सादी बातें और बेबाक ह्यूमर हर किसी को अपना दीवाना बना लेता है। फराह खान का करियर जितना ब्राइट है, उतनी ही दिलचस्प उनकी ऑफ-स्क्रीन लाइफ भी है।

इन दिनों अक्सर ही फराह अपने घर में काम करने वाले लोगों के साथ सोशल मीडिया पर देखी जाती हैं। उनके वीडियोज तेजी से वायरल भी होते हैं। अक्सर ऐसा होता है कि लोग सेलिब्रिटिज की पर्सनल लाइफस्टाइल को करीब से जानना चाहते हैं। इसलिए सभी उनसे कनेक्ट भी होते हैं।

कुक दिलीप

बता दें कि फराह अपने घर में काम करने वाले लोगों से बेहद अपनापन रखती हैं। उनमें से एक उनके कुक दिलीप हैं। दोनों की जोड़ी लोगों को सोशल मीडिया पर कॉफी ज्यादा हंसाने का काम करती है। उनकी कॉमेडी वीडियो हमेशा ही इंस्टाग्राम, फेसबुक या फिर यूट्यूब पर देखने को मिल जाते हैं। फराह और दिलीप का बॉन्ड सिर्फ मैडम-कुक तक सीमित नहीं है, बल्कि दोनों की दोस्ती और मस्ती हर किसी को खूब पसंद आती है। जिसका नजारा आए-दिन देखने को मिलता ही रहता है।

वहीं, फराह खान ने अपने कुक दिलीप की जिंदगी में ऐसा बदलाव लाया है, जिसकी चर्चा अब पूरे सोशल मीडिया पर हो रही है। दरअसल, फराह अपने व्लॉग्स में दिलीप के साथ अलग-अलग स्टार्स के घर जाती हैं, जहां वे ‘कुकिंग शो’ के बहाने मस्ती और बातचीत करती नजर आती हैं। इस वजह से फराह के फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड के कई बड़े नाम जैसे शाहरुख खान, रवीना टंडन, अनिल कपूर और यहां तक कि शान जैसे सिंगर अब दिलीप को पहचानने लगे हैं।

शान ने सिखाए 7 सुर

हाल ही में फराह खान का एक नया एपिसोड सामने आया, जिसमें वह अपने कुक दिलीप के साथ सिंगर शान के घर पहुंचीं। हमेशा की तरह फराह और दिलीप का मजेदार अंदाज इस बार भी देखने लायक था, लेकिन इस एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ जिसने फराह को हैरान के साथ-साथ इमोशनल भी कर दिया।

दरअसल, शान ने फराह और दिलीप को अपने खूबसूरत घर का टूर करवाया, फिर उन्हें अपने स्टूडियो में ले गए। वहां उन्होंने दिलीप को संगीत की बेसिक जानकारी देते हुए ‘सात सुर’ सिखाए। पहले तो सब कुछ मस्ती-मजाक में चल रहा था, लेकिन जब दिलीप ने खुद सुर में गाने की कोशिश की तो फराह अपनी हंसी रोक नहीं पाईं।

शॉक्ड हुई फराह

उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, “बस करो सर, हमने भी इंडियन आइडल जज किया है, अब नहीं सहा जाएगा। सुर हैं, पर मिलते नहीं हैं! अनु जी जो आठवां सुर ढूंढ रहे थे, वो भी यहां नहीं है।” फराह की यह बात सुनकर शान और वहां मौजूद सभी लोग ठहाकों से हंस पड़े। मगर असली मजा तब आया जब शान ने अपनी शायरी के अंदाज में कहा, “हर किसी को मुकम्मल जहां नहीं मिलता…” और उससे पहले कि वह इसे खत्म करते दिलीप ने बीच में टोकते हुए कहा, “मैम मिल जाती हैं जिसको, उसका नसीब खुल जाता है।”

बस फिर क्या था… फराह खान कुछ सेकंड के लिए चुप रह गईं। उनकी आंखों में इमोशन झलकने लगा और चेहरे पर मुस्कान फैल गई। फराह ने हंसते हुए कहा, “दिलीप, मैं तुझे नोट दूंगी… हैंडरिटर्न नोट!”

फैंस कर रहे तारिफ

इधर, सोशल मीडिया पर जैसे ही यह व्लॉग आया, लोग फराह खान की तारीफ करने लगे कि कैसे उन्होंने अपने कुक को सिर्फ काम करने वाला नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा बना दिया है। कई फैंस ने लिखा, “फराह दिल से लोगों को अपनाती हैं, तभी तो उनके आस-पास इतनी पॉजिटिविटी रहती है। बता दें कि यह पहली बार नहीं जब फराह ने दिलीप को लाइमलाइट में लाया हो। इससे पहले जब वह कलर्स टीवी के शो पति, पत्नी और पंगा में गई थीं, तब भी उन्होंने दिलीप को एक्टर्स की कुकिंग जज करने के लिए बुलाया था। फराह अपने साथ काम करने वालों को सम्मान देती हैं। दिलीप के लिए फराह बॉस होने के साथ ही एक गाइड और दोस्त की तरह हैं, जिन्होंने उसकी जिंदगी को नई दिशा दी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews