
सिवनी में शराब के विरोध में महिलाओं का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। एक तरफ जहां पूरा शहर धनतेरस मना रहा था। वहीं कुछ महिलाएं अपने मोहल्ले में शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन करती दिखाई दी। धनतेरस जैसे मौके पर जहां लोग सजावट और खरीद फरोख्त में व्यस्त रहते हैं। वहां ये महिलाएं प्रदर्शन में व्यस्त थी।।
ये पूरा मामला सिवनी के भैरोगंज के मुंगवानी रोड क्षेत्र में देखने को मिला। महिलाओं ने आंदोलन स्थल पर दीपक जलाकर शराब की दुकान खोले जाने के फैसले पर अपनी नाराजगी जताई। इस दौरान प्रशासन से दुकान स्थानांतरित करने की मांग की गई।
दीपक जलाकर किया प्रदर्शन
मोहल्ले में खुलने वाली शराब दुकान के विरोध में महिलाओं को अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ आंदोलन स्थल पर देखा गया। यहां दीपक जलाकर एक तरफ जहां दिवाली की परंपरा निभाई गई वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र को शराब मुक्त रखने का संकल्प भी दोहराया गया। बड़ी संख्या महिलाओं की मौजूदगी से साफ हो गया कि फिर आपकी दुकान खोले जाने को लेकर स्थानीय रहवासी राजी नहीं है।
आबादी वाला है क्षेत्र
बता देंगे यह इलाका रिहायशी क्षेत्र है और विद्या भूमि के नाम से पहचाना जाता है। यहां पर शराब दुकान खोले जाने का मतलब है कि सामाजिक वातावरण, महिलाओं की सुरक्षा और बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। महिलाओं का कहना है कि इस तरह से रिहायशी इलाके के सामने शराब दुकान का संचालन करना उचित नहीं है। यहां पर मोक्षधाम भी है, ऐसे में अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ेगा।
जारी रहेगा आंदोलन
यह पहली बार नहीं है जब इस क्षेत्र की महिलाओं ने शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है। इसके पहले भी महिलाओं ने विरोध किया था। महिलाओं का कहना है कि जब तक दुकान को हटाने का निर्णय नहीं लिया जाता तब तक वह विरोध करती रहेंगी।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

