OTT पर रिलीज होगा OMG 2 का ओरिजिनल वर्जन, नहीं चलेगी सेंसर बोर्ड की कैंची

omg 2 OTT Release

OMG 2 OTT Release: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘OMG 2’ काफी वाद विवाद के बाद सिनेमाघर में रिलीज हुई है। इस फिल्म के कुछ सीन से लोगों ने आपत्ति जताई थी। वहीं सेंसर बोर्ड ने भी कई दृश्यों को हटाने का निर्देश फिल्म के निर्माता को दिया था। सेंसर बोर्ड द्वारा बताए गए बदलावों के बाद ही इस फिल्म को ए सर्टिफिकेट देते हुए सिनेमाघर में दर्शकों के लिए रिलीज किया गया। अपने 13 दिन के सफर में यह फिल्म 123 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।

फिल्म को एडल्ट सर्टिफिकेट दिया गया है, जिसके चलते इसे बच्चे नहीं देख सकते हैं। लेकिन फिल्म देखने के बाद दर्शकों का यह कहना है की फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है, जो इसे ए सर्टिफिकेट दिया गया है। आजकल कोई भी फिल्म रिलीज होने के थोड़ी ही दिन बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी आ जाती है। ‘ओमजी 2’ के ओटीटी पर रिलीज होने का दशक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, जो अब जल्द ही खत्म होने वाला है। ओटीटी पर जो फिल्म रिलीज होगी उससे जुड़ी एक अच्छी खबर भी सामने आई है और वह यह है कि पूरा अनकट वर्जन, दर्शकों के लिए पेश किया जाएगा।

अनकट रिलीज होगी OMG 2

अपनी फिल्म को कई सारे सीन हटाने के बाद दर्शकों के लिए पेश करने की बात से मेकर्स कुछ खास खुश नहीं है। अब मेकर्स ने तय किया है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के लिए ओरिजिनल फिल्म पेश की जाएगी। पहले सेंसर बोर्ड जिन सीन को नहीं दिखाना चाहता था उन्हें हटा दिया गया है, लेकिन अब दर्शक यह मान चुके हैं की फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है जो गलत हो इसलिए हम इसे ओरिजिनल रूप में पेश करेंगे।

मेकर्स का क्या कहना

अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए मेकर्स का यह कहना है कि दर्शकों ने हमारी फिल्म को बहुत प्यार दिया है और इस बात से हम काफी खुश हैं। फिल्म बनाने के दौरान हमारी मंशा इसे पूरी तरह से पवित्रता के साथ बनाने की थी। हम किसी भी तरह से दर्शकों का दिल नहीं तोड़ना चाहते थे। हमने वास्तविकता को मीठे अंदाज में पेश करने की कोशिश की है और दर्शकों के सपोर्ट के बाद हम इसे ओरिजिनल ढंग से पेश करेंगे। फिल्म को ओटीपी पर कब रिलीज किया जाएगा फिलहाल यह तो सामने नहीं आया है लेकिन यह अनकट के साथ रिलीज होगी ये बिलकुल तय है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews