
Karisma Kapoor : बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर इन दिनों मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। भारतीय टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले शो इंडियन आईडल 15 में एक्ट्रेस बतौर स्पेशल गेस्ट नजर आने वाली हैं। जिसका एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें रोती हुई नजर आ रही है।
राज कपूर की 100वीं जयंती कंप्लीट हो चुकी है, जिसे सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो में सेलिब्रेट करते हुए स्पेशल ट्रिब्यूट दिया जाएगा। सभी कंटेस्टेंट दिग्गज अभिनेता राज कपूर के गानों को गाएंगे, जिसे सुनकर करिश्मा कपूर के आंखों से आंसू छलक रहे हैं।
नया प्रोमो जारी
जारी प्रोमो में नाम आंखों से वह कहती हुई नजर आ रही है कि सॉरी मैं इमोशनल हो रही हूं, लेकिन जब मैं छोटी थी तब मैं सोचती थी कि मैं कुछ कर पाऊंगी या नहीं… मेरे ग्रैंडफादर इतने टैलेंटेड है। सो थैंक यू, आपने मुझे छोटा सा मौका दिया और यह बताया कि राज कपूर की पोती होना कितना सम्मान की बात है।
View this post on Instagram
मुंबई में इवेंट का आयोजन
बता दे की 13 से 14 दिसंबर 2023 को राज कपूर की शताब्दी मनाई जाएगी। इस दौरान राज कपूर की 10 फिल्मों को 40 शहरों और 135 सिनेमा घरों में दिखाया जाएगा। वहीं, आज मुंबई में बड़ा इवेंट भी रखा गया है, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल होंगे। इससे पहले कपूर खानदान के सभी सदस्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले, जिसकी कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर भी शेयर की गई है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

