PM मोदी तक पहुंची इन्फ्लूएंसर युवराज दुआ की रील, प्रधानमंत्री ने दिया मजेदार जवाब

सोशल मीडिया पर कई बार ऐसी चीजें वायरल होती है जो लोगों को हैरान कर देती है। इसी तरह से इन्फ्लूएंसर युवराज दुआ की एक रील पीएम मोदी तक पहुंची। जिसपर उन्होंने रिएक्शन दिया है।
Yuvraj Dua

सोशल मीडिया के इन्फ्लूएंसर्स अक्सर अपनी विडियोज को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा में बने रहते हैं। युवराज दुआ एक ऐसा नाम है जिन्हें अपने मस्ती भरे कंटेंट के लिए पहचाना जाता है। अब एक बार फिर उनका कंटेंट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सबसे खास बात यह है कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर रिएक्शन दिया है।

दरअसल युवराज ने अपने पिता की शुगर कंट्रोल करने के लिए एक वीडियो बनाई थी जो तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में उन्होंने बताया था कि उनके पिता मोदी पगलू हैं और उनके लिए किसी भी शख्स से ज्यादा जरूरी प्रधानमंत्री मोदी हैं और वह दिन भर उन्हीं की बातें करते हैं।

वायरल हुई युवराज की रील

युवराज ने अपने पिता की शुगर कंट्रोल करने के लिए पीएम मोदी से रील के जरिए हेल्प मांगी थी। जब प्रधानमंत्री तक पहुंची तो उन्होंने बड़े ही मजेदार अंदाज में जवाब दिया। चलिए पूरा मामला जान लेते हैं।

युवराज के मोदी पगलू पापा

जो रील सामने आई है उसमें युवराज अपने पिता की चीनी खाने की आदत के बारे में बात करते हुए दिखाई दिए। टाइटल में उन्होंने लिखा “मोदी पगलू पापा।” वीडियो में वह बोलते हैं कि उनके और उनके पिता के बॉन्ड के बीच पीएम मोदी को लेकर पापा का प्यार आ रहा है। वह हमेशा उन्हीं के बारे में बातें करते रहते हैं। टीवी देखने से लेकर, दोस्तों से मिलने और परिवार से पहले युवराज के पिता के लिए मोदी आते हैं। उन्होंने पीएम मोदी से रिक्वेस्ट करी कि फोन के फैन हैं और उनके निर्देशों को बहुत मानते हैं। ऐसे में अगर अगली मन की बात में अगर मोदी जी मीठे के खिलाफ कुछ बोल देंगे तो पापा का शुगर खाना कंट्रोल हो जाएगा।

View this post on Instagram

A post shared by Yuvraj Dua (@yuvraj.dua)

पीएम मोदी ने दिया जवाब

युवराज की इस वीडियो पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया है। इसी के साथ उन्होंने युवराज के पापा को मैसेज देते हुए लिखा “मैं युवराज की रिक्वेस्ट पर उनके पिता से दरख्वास्त करता हूं कि वह चीनी खाना कम कर दे और हेल्दी रहें।” इसके बाद उन्होंने एक और पोस्टर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने शुगर के ज्यादा इस्तेमाल को बीमारियों को निमंत्रण देने वाला बताया। उन्होंने ये संदेश भी दिया कि योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं ताकि स्वस्थ रहा जा सके।

Yuvraj Dua
image credit: PM Modi Instagram
PM Modi
image credit: PM Modi Instagram

हैरान हुए युवराज

प्रधानमंत्री के इस रिएक्शन को देखकर सभी चौंक गए हैं। युवराज दुआ का तो मानो दिन ही बन गया है। उनकी इस रील पर अब तक 8 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। पीएम मोदी के रिएक्शन को उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा कहां पहुंच गई रील, ऐसा तो सोचा भी नहीं था। इसी के साथ उन्होंने अपने पिता से कहा कि अब तो मोदी जी ने भी बोल दिया है पापा मान जाओ प्लीज।

Yuvraj Dua
image credit: Yuvraj dua instagram
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews