ईशा अंबानी ने अपने स्टाइलिश अंदाज से किया सभी को मदहोश, जीता दिल और ‘Icon of the Year’ अवॉर्ड

Isha Ambani: ईशा अंबानी ने हाल ही में एक अवॉर्ड शो में अपने स्टाइलिश अंदाज से सभी का दिल जीता। उन्होंने अपने आकर्षक लुक के साथ 'Icon of the Year' पुरस्कार भी जीता। उनके इस लुक ने इवेंट में चार चांद लगा दिए।
Isha Ambani

Isha Ambani: शनिवार यानी 19 अक्टूबर 2024 को मुंबई में Harper’s Bazaar Women of the Year Awards हुआ। इस इवेंट में फिल्म, टेलीविजन, कला, संस्कृति और साहित्य की दुनिया में जुड़ी प्रेरणादायक महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस ग्रैंड इवेंट में ईशा अंबानी, गौरी खान, अनन्या पांडे, कृति सेनन जैसे कई सितारे शामिल हुए और उन्हें खास सम्मान मिला।

इवेंट में ईशा अंबानी के लुक और स्टाइल पर हर कोई फिदा हुआ। आपको बता दें, ईशा ने इस मौके पर Schiaparelli द्वारा डिजाइन किया गया, एक बेहद ही अट्रैक्टिव आउटफिट पहना। उन्होंने एक गोल्ड बटन डिटेल गिलेट पहना, जो सुनहरे चैन लिंक स्ट्रैप के साथ आया था। इसमें बड़े S लोगो वाले बटन लगे हुए थे, जो उनके लुक को और भी खास बना रहे थे।

ईशा के लुक ने खिंचा सभी का ध्यान (Isha Ambani)

ईशा ने इस गिलेट को एक काले स्कर्ट के साथ पेयर किया, जिसमें अलग-अलग कट आउट्स और कॉपर पियर्सिंग थे। इस स्कर्ट ने उनके लुक को एक मॉडर्न टच दिया। ईशा का यह आउटफिट न सिर्फ फैशनेबल था बल्कि यह हर किसी का ध्यान खींच रहा था। ईशा ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वह फैशन के मामले में कितनी आगे हैं।

ईशा अंबानी ने जीता ‘Icon of the Year’

अगर अवार्ड की बात की जाए तो ईशा अंबानी को हाल ही में ‘Icon of the Year’ पुरस्कार से नवाजा गया है, जो कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के निर्देशक के रूप में उनकी उपलब्धियां को दर्शाता है। आपको बता दें, ईशा को यह अवार्ड शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के द्वारा दिया गया है। इवेंट की ईशा की फोटोज और वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, आपको बता दें, अवॉर्ड से ज्यादा सुर्खी में ईशा का लुक और स्टाइल रहा।

गौरी खान को मिला ‘Interior Designer of the Year’

वहीं, गौरी खान को हाल ही में ‘Interior Designer of the Year’ पुरस्कार मिला जो उनके शानदार काम को दर्शाता है। आपको बता दें, 2010 में उन्होंने अपनी कंपनी गौरी खान डिजाइंस शुरू की और तब से कई हाई प्रोफाइल घरों और व्यावसायिक स्पेस को डिजाइन किया है। उनकी डिजाइन में रचनात्मक और आधुनिकता का सुंदर तालमेल देखने को मिलता है, जो उन्हें इस क्षेत्र में प्रमुख नाम बनाता है। यह पुरस्कार उनकी प्रतिभा और समर्पण को दर्शाता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews