करोड़ों की प्रॉपर्टी और लग्जरी लाइफस्टाइल के मालिक हैं जैकी श्रॉफ, जानिए एक फिल्म का कितना करते हैं चार्ज

चार दशक से फिल्मों में काम कर रहे जैकी श्रॉफ एक बार फिर स्क्रीन पर नजर आए हैं। हाल ही में रिलीज हुई 'हाउसफुल 5' में उन्होंने कॉमिक रोल निभाया। हालांकि फिल्म को लेकर ज्यादा उत्साह नहीं दिखा, लेकिन जैकी की प्रॉपर्टी और नेट वर्थ देखकर हर कोई हैरान रह जाएगा। जानिए, कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं ‘जग्गू दादा’।
करोड़ों की प्रॉपर्टी और लग्जरी लाइफस्टाइल के मालिक हैं जैकी श्रॉफ, जानिए एक फिल्म का कितना करते हैं चार्ज

जैकी श्रॉफ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के उन गिने-चुने एक्टर्स में शामिल हैं, जिन्होंने बिना फिल्मी बैकग्राउंड के अपने टैलेंट से पहचान बनाई। 250 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके जैकी आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। हाल ही में वे हाउसफुल 5 में नजर आए, जो बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही। आइए जानते हैं जैकी श्रॉफ की नेट वर्थ और उनके लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में।

दरअसल जैकी श्रॉफ की एक्टिंग जर्नी 1983 में सुभाष घई की फिल्म ‘हीरो’ से शुरू हुई थी। इसके बाद उन्होंने ‘राम लखन’, ‘परिंदा’, ‘रंगीला’, ‘त्रिदेव’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैकी श्रॉफ की कुल नेट वर्थ लगभग 212 करोड़ रुपये है। उनके पास मुंबई में एक 8BHK अल्ट्रा-लक्जरी अपार्टमेंट है जिसकी कीमत लगभग 31.5 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा उनके पास बेंटले कॉन्टिनेंटल GT, BMW M5, और जगुआर SS 100 जैसी महंगी गाड़ियां हैं। फिल्मों के साथ-साथ वे ब्रांड एंडोर्समेंट और इवेंट्स से भी कमाई करते हैं।

जैकी श्रॉफ की फीस और कमाई के सोर्स

बता दें कि जैकी श्रॉफ फिल्मों के अलावा कई विज्ञापनों, रियलिटी शोज और इवेंट्स में भी नजर आते हैं। फर्स्टपोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने ‘फोन भूत’ फिल्म के लिए करीब 1 करोड़ रुपये की फीस ली थी। इसके अलावा वह कई ब्रांड्स का प्रमोशन करते हैं जिससे उन्हें अच्छी इनकम होती है। वे सोशल वर्क और एनवायरमेंटल कैंपेन से भी जुड़े हुए हैं, जिससे उनकी इमेज एक जिम्मेदार सेलिब्रिटी की बनती है। जैकी श्रॉफ की फिल्में जब भी आती है उनके फैंस देखने के लिए थिएटर पहुंच ही जाते हैं। लंबे समय तक उन्होंने बॉलीवुड पर राज किया है। कई बड़ी फिल्में दी और लोगों के दिलों पर कब्जा जमाया।

टाइगर श्रॉफ की कमाई जैकी से ज्यादा

वही जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ की नेट वर्थ उनसे ज्यादा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर की नेट वर्थ करीब 248 करोड़ रुपये है। फिल्मों और एडवरटाइजमेंट्स के अलावा टाइगर अपने MMA जिम चेन, प्रोडक्शन हाउस, और फिटनेस ब्रांड PROWL से भी मोटी कमाई करते हैं। वह एक फिल्म के लिए 25 करोड़ रुपये और हर एंडोर्समेंट के लिए 3 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। फिटनेस और एक्शन में उनकी पहचान इंडस्ट्री में अलग है, और यही उनकी कमाई का बड़ा जरिया भी है। हालांकि पिता पुत्र की जोड़ी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती है। जैकी श्रॉफ की तरह ही टाइगर को भी खूब पसंद किया जाता है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews