मनी लॉन्ड्रिंग मामले में Jacqueline Fernandez को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में Jacqueline Fernandez को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सुकेश चंद्र शेखर के 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez )पिछले कई दिनों से फंसी हुई हैं। एक्ट्रेस से ईडी और दिल्ली की आर्थिक अपराध शाखा अब तक कई बार पूछताछ कर चुकी है। ईडी ने तो अपनी चार्जशीट में जैकलीन को आरोपी भी करार दिया है। इन सभी मुसीबतों के बीच अब कोर्ट की ओर से जैकलीन को बड़ी राहत मिली है। 50 हजार के मुचलके पर पटियाला हाईकोर्ट ने एक्ट्रेस को जमानत दे दी है।

एक्ट्रेस के वकीलों की मांग को मानते हुए कोर्ट ने एक्ट्रेस को जमानत देते हुए ईडी से जवाब मांगा है। मामले में आज सुकेश चंद्रशेखर की सहयोगी पिंकी ईरानी को भी कोर्ट में पेश किया गया। हालांकि पिंकी को पहले ही कोर्ट से जमानत मिल चुकी है।

आज सुबह वकीलों के बीच छुपकर बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची। यहां पर वह सप्लीमेंट्री चार्जशीट को लेकर जारी किए गए समन की सुनवाई के लिए पहुंची थी।

Must Read- नवरात्री में जरूर अपनाएं ये सिद्ध टोटके, हो जाएंगे मालामाल

इसके पहले 17 अगस्त को ईडी ने एक चार्जशीट दायर की थी जिसमें जैकलीन फर्नांडिस को आरोपी बताया गया था। एक्ट्रेस की संपत्ति भी अटैच कर दी गई थी और यह कहा गया था कि उन्होंने ठग से करोड़ों रुपए के गिफ्ट और नगद राशि ली है। एक्ट्रेस को कुछ दिनों के लिए राहत तो मिल गई है लेकिन आने वाले दिनों में उनके खिलाफ कड़े कदम उठाए जा सकते हैं।

21 सितंबर को जैकलीन और उनकी ड्रेस डिजाइनर लिपाक्षी से आर्थिक अपराध शाखा ने 7 से 8 घंटे की लंबी पूछताछ की थी। इस दौरान डिजाइनर ने यह जानकारी दी थी कि सुकेश चंद्रशेखर ने उन्हें जैकलीन के लिए डिजाइनर चीजें तैयार करने के लिए पैसे दिए थे। इसके अलावा एक्ट्रेस नोरा फतेही से भी पुलिस ने लंबी पूछताछ की थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि सुकेश की ठगी का पता चलते ही उन्होंने उससे संबंध तोड़ लिए थे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews