जयदीप अहलावत की नई फिल्म का खतरनाक पोस्टर रिलीज, दलदल में फंसे नजर आए एक्टर

बॉलीवुड एक्टर जयदीप अहलावत को जल्द ही फिल्म दलदल में देखा जाने वाला है। इस फिल्म का धांसू पोस्टर रिलीज किया जा चुका है। फिल्म की रिलीज डेट फिलहाल सामने नहीं आई है।
Jaideep Ahlawat

बॉलीवुड एक्टर जयदीप अहलावत ने अपनी आने वाली फिल्म की घोषणा कर दी है। इस फिल्म का नाम दलदल रखा गया है। जिस तरह का फिल्म का नाम है उससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह सस्पेंस और थ्रिलर से भरी फिल्म रहने वाली है।

सुरेश त्रिवेनी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया ये पोस्टर काफी इंट्रेस्टिंग दिखाई दे रहा है। चलिए जान लेते है कि पोस्टर में क्या है और फिल्म में दर्शकों को क्या देखने को मिलने वाला है।

दलदल में फंसे जयदीप अहलावत

जो पोस्टर सामने आया है, उसमें जयदीप अहलावत दलदल में फंसे हुए दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर फिल्म के टाइटल से पूरी तरह से मेल खा रहा है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा इस दलदल में तुम सब भी फंसोगे।

Image Credit: Viral Galiyara

दृश्यम में भी नजर आएंगे जयदीप

इस फिल्म की रिलीज डेट या इसमें नजर आने वाले सितारों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। केवल पोस्टर से इतना पता चला है कि जयदीप मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के अलावा एक्टर को दृश्यम 3 में भी देखा जाने वाला है। इसे 2 अक्टूबर 2026 सिनेमाघर में रिलीज किया जाएगा। अजय देवगन फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वह विजय सालगांवकर का किरदार निभाते नजर आएंगे।

कई जगह चल रही शूटिंग

अजय देवगन की इस फिल्म की शूटिंग देशभर के कई शहरों में चल रही है। इस बार दृश्यम की कहानी को उसी मोड़ से आगे बढ़ाया जाएगा, जहां से ये खत्म हुई थी। सालगांव का परिवार के जीवन में एक बार फिर नए और अप्रत्याशित मोड़ देखने को मिलेंगे। अजय देवगन, तब्बू, रजत कपूर और श्रेया शरण अपने अपने किरदार दोहराते दिखाई देंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews