जन नायकन के लिए विजय थलापति ने लिए करोड़ों रुपए, जानें स्टार कास्ट की फीस

थलापति विजय की फिल्म जन नायकन इन दिनों जबरदस्त चर्चा में बनी हुई है। 9 जनवरी को इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जाने वाला है। चलिए इसके सितारों की फीस के बारे में जान लेते हैं।
Jana nayagan Thalapathy Vijay

दर्शकों को थलापति विजय की फिल्म जन नायकन का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म की रिलीज के बाद एक्टर के एक्टिंग छोड़ राजनीति की दुनिया में पूरी तरह से सक्रिय होने की बात कही जा रही है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला।

जब ट्रेलर वीडियो सामने आया तब  कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसकी तुलना नंदमुरी बालकृष्ण की नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म भगवंत केसरी से की। हालांकि, इस पर मेकर्स ने किसी भी तरह का रिएक्ट नहीं किया। इसी बीच फिल्म के कलाकारों की फीस को लेकर जानकारी सामने आ रही है। चलिए जान लेते हैं की कास्ट की फीस कितनी है और फिल्म का बजट क्या है।

कितना है जन नायकन का बजट

मूवी तमिल की X पर की गई पोस्ट के मुताबिक इस फिल्म का बजट 380 करोड़ रुपए है। यह तमिल सिनेमा की सबसे बड़े बजट की फिल्मों में से एक है। बताया जा रहा है कि इसे डायरेक्ट करने के लिए एच विनोद को 25 करोड़ और म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर को 13 करोड़ रुपए फीस दी गई है।

कितनी है थलापति विजय की फीस

फिल्म जन नायकन में थलापति विजय मुख्य भूमिका में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपने रोल के लिए उन्हें 220 करोड़ रुपए फीस दी गई है। अपनी पिछली फिल्म GOAT के लिए उन्होंने 200 करोड़ रुपए लिए थे। वहीं वारिसु के लिए उनकी फीस 110 से 125 करोड़ रुपए थी। उसी साल लियो आई थी, जिसके लिए एक्टर की फीस 120 करोड़ रुपए बताई जाती है। पूजा हेगड़े को 3 करोड़, बॉबी देओल को 3 करोड़ दिए गए हैं।

सेट और शूटिंग का खर्चा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग में 48 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। वहीं सेट को बनाने में मेकर्स ने 15 करोड़ और CJI पर 5 करोड़ रुपए खर्च किया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews