जन्मदिन पर बिगड़ी जैस्मिन भसीन की तबीयत, अस्पताल में भर्ती, अली गोनी ने दिया हेल्थ अपडेट

टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन का 36वां जन्मदिन इस बार यादगार होने के बजाय मुश्किलों से भरा रहा। अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए दुबई पहुंचीं जैस्मिन अचानक वायरल इंफेक्शन की चपेट में आ गईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
जैस्मिन भसीन

टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन के फैंस उस समय चिंता में पड़ गए, जब उनके जन्मदिन के दिन अस्पताल से तस्वीरें सामने आईं। 28 जून को अपना 36वां जन्मदिन मनाने के लिए वह अपने पार्टनर अली गोनी के साथ दुबई गई थीं, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

अली गोनी ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बताया कि पिछले कुछ दिन दोनों के लिए काफी मुश्किल रहे। उन्होंने कहा कि वायरल इंफेक्शन की वजह से जैस्मिन को इलाज की जरूरत पड़ी। साथ ही उन्होंने फैंस का दुआओं और प्यार के लिए धन्यवाद भी कहा। अली का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अली गोनी का इमोशनल पोस्ट

अली गोनी ने इंस्टाग्राम पर जैस्मिन के लिए लिखा कि वे दोनों दुबई सिर्फ जन्मदिन सेलिब्रेट करने पहुंचे थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। उन्होंने कहा कि जन्मदिन की पार्टी की जगह अस्पताल के कमरे में समय बिताना उनके लिए बेहद भावुक पल था।
Aly Goni Post

अली ने लिखा कि जैस्मिन को दर्द में देखना उनके लिए सबसे मुश्किल अनुभव रहा और वह चाहते हैं कि उनकी पार्टनर जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर फिर से मुस्कुराती हुई नजर आएं। उन्होंने जैस्मिन के लिए अच्छी सेहत, खुशियों और कामयाबी की दुआ भी की।

फैंस कर रहे जल्द स्वस्थ होने की दुआ

जैस्मिन भसीन और अली गोनी टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में गिने जाते हैं। दोनों अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियो के जरिए फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। ऐसे में जन्मदिन पर अस्पताल से आई तस्वीरों ने उनके चाहने वालों को हैरान कर दिया।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews