मनोज कुमार की प्रेयर मीट में आईं जया बच्चन, बुजुर्ग महिला के ऊपर फूटा गुस्सा, वीडियो वायरल

महिला के पति इस पूरे मूवमेंट को मोबाइल में कैप्चर कर रहे होते हैं, जिस पर एक्ट्रेस भड़क जाती है। गुस्से में तमतमाई आई हुई जया बच्चन महिला व उनके पति को कुछ कह रही है।
Jaya Bachchan

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में जया बच्चन (Jaya Bachchan) अक्सर ही कंट्रोवर्शी में नजर आती है। कभी वह अपने बयान को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं, तो कभी उनका व्यवहार लोगों को भड़कने पर मजबूर कर देता है। एक बार फिर फैंस सांसद जया बच्चन को उनके व्यवहार के लिए ट्रोल कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें जया बच्चन एक बूढी महिला के साथ किया गया व्यवहार देखा जा सकता है। लोगों को उनका यह अंदाज बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है।

देखें वीडियो

दरअसल, वीडियो मनोज कुमार की प्रेयर मीट का है। इस दौरान बॉलीवुड के बड़े-बड़े एक्टर-एक्ट्रेस भारत के गौरव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इसमें जया बच्चन भी शामिल होने गई थी। अब सेलेब्रिटिश को देखकर हर कोई उनके साथ तस्वीर लेने की इच्छा रखता है। तभी एक बूढी महिला उनसे मिलना चाहती थी। इस क्लिप में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि ग्रीन सूट में वह महिला फोटो खिंचवाने के लिए जया बच्चन को पीछे से कंधे पर थपथपाकर बुलाती है, जिससे जया बच्चन डर जाती हैं। फिर वह पीछे मुड़ती है और महिला का हाथ झटक देती है।

फैंस ने कहा सॉरी

वहीं, महिला के पति इस पूरे मूवमेंट को मोबाइल में कैप्चर कर रहे होते हैं, जिस पर एक्ट्रेस भड़क जाती है। गुस्से में तमतमाई आई हुई जया बच्चन महिला व उनके पति को कुछ कह रही है। उसके बाद महिला और उनके पति उन्हें सॉरी कहकर वहां से निकल जाते हैं।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो को देखकर यूजर्स को बहुत ही ज्यादा गुस्सा आ रहा है और वह सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “इस दुनिया में क्या हो रहा है, कितनी घमंडी है।” दूसरे यूजर ने कहा, “लोग उनके साथ फोटो खींचते ही क्यों है, जब पता है कि यह सिर्फ सिरफिरी हैं।” एक अन्य यूजर ने उन्हें रूड बताया, जबकि एक यूजर ने कहा बेकार औरत है। वहीं, अन्य यूजर ने कहा, “बूढी हो गई है, लेकिन अभी तक अकल ना आई।”

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews