John Abraham Birthday: मॉडलिंग से शुरू हुआ था जॉन अब्राहम का करियर, इस फिल्म ने बना दिया बॉलीवुड स्टार

John Abraham Birthday: मॉडलिंग से शुरू हुआ था जॉन अब्राहम का करियर, इस फिल्म ने बना दिया बॉलीवुड स्टार

John Abraham Birthday: बॉलीवुड के जाने-माने मशहूर एक्टर जॉन अब्राहम का आज यानी 17 दिसंबर को जन्मदिन है। आज अभिनेता जॉन अब्राहम 51 साल के हो गए हैं। वे बॉलीवुड के सबसे स्मार्ट, हैंडसम और गुड लुकिंग एक्टर्स में से एक है। जॉन अब्राहम ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल के रूप में की थी। मॉडलिंग के बाद उन्होंने 2003 में जिस्म फिल्म से अभिनय की दुनिया में अपना कदम रखा। इस फिल्म में उन्हें खूब सफलता प्राप्त हुई थी। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्में की है। कुछ फिल्में बहुत हिट रही, तो वहीं कुछ फ्लॉप भी रही है। जॉन अब्राहम अपने आप को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। बहुत लोग उनसे फिट रहने की इंस्पिरेशन लेते रहते हैं। अपनी फिट बॉडी के अलावा जॉन अब्राहम को एक चीज से बेहद लगाव है। वह चीज है उनकी बाइक।

क्यों है जॉन को बाइक से खास लगाव

जॉन अब्राहम ने अपने कई इंटरव्यू में मोटरसाइकिल के प्रति अपनी दीवानगी दिखाई है। वहीं, एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का खुलासा किया था कि जब उन्हें अपनी पहली बाइक बेचनी पड़ी थी, तब वे फूट-फूट कर रोए थे। इतना ही नहीं जब कभी भी बाइक के बारे में बात की जाती है तो जॉन बिना रुके बिना थके लगातार जितनी लंबी बात हो सकती है उतनी लंबी बातें कर सकते हैं। जॉन की पहली बाइक यामाहा आरडी 350 थी। उन्होंने इस बाइक को 17,500 में खरीदा था और 3 साल बाद उन्होंने इस बाइक को 21,000 में बेच दिया था। उन्हें अपनी बाइक से इतना अटैचमेंट था, कि जब उन्होंने बाइक बेची थी तो वे खूब रोए थे।

जॉन की अपनी खुद की फेवरेट फिल्म कौन सी है?

जॉन को बाइक का बेहद शौक है। उनके पास बाइक्स का अच्छा खासा कलेक्शन है। अगर बात की जाए जॉन की खुद की फेवरेट फिल्म की तो तो उनकी अपनी फेवरेट फिल्म ‘धूम’ है, क्योंकि धूम में जॉन ने बाइकर का किरदार निभाया था। साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘धूम’ में जॉन ने एक चोर का किरदार निभाया था, जो अपने गैंग के साथ काफी तेज बाइक चलाता था। आपको बता दें, यह फिल्म यशराज बैनर तले रिलीज हुई थी। जिसमें जॉन ने एक विलन का किरदार निभाया था। इस फिल्म को ऑडियंस ने खूब प्यार दिया और यह एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews