Jolly LLB 3 Cast: फिल्म में साथ नजर आएगी अरशद और अक्षय की जोड़ी, एक्टर ने किया कंफर्म

Jolly LLB 3 Cast

Jolly LLB 3 Cast Update: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कोर्टरूम ड्रामा पर कई फिल्में बनाई गई है और जॉली एलएलबी उन्हीं में से एक है, जो सुपरहिट फिल्मों में भी शामिल है। इस फ्रेंचाइजी की दो फिल्में आ चुकी है जिसमें से पहली में अरशद वारसी और दूसरी में अक्षय कुमार नजर आए थे। अब तीसरी किस्त को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही है और हाल ही में आई जानकारी के मुताबिक सीक्वल में दोनों कलाकार एक साथ नजर आ सकते हैं।

Jolly LLB 3 Cast की जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स में जो जानकारी दी जा रही उसके मुताबिक इस फिल्म में दोनों जॉली यानी अक्षय और अरशद एक दूसरे के ऑपोजिट दिखाई देने वाले हैं। खुद सर्किट ने इस बात को कंफर्म किया है और बताया है कि फिल्म का तीसरा हिस्सा बन रहा है और अगले साल से शूटिंग शुरू होगी।

View this post on Instagram

A post shared by Arshad Warsi (@arshad_warsi)

एक्टर ने कहा कि यह दूसरी फिल्म होगी जिसमें अक्षय और अरशद की जोड़ी आपको नजर आने वाली है। इससे पहले इन दोनों को बच्चन पांडे में देखा गया था, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

मुन्नाभाई की भी दी डिटेल्स

अरशद वारसी से उनकी हिट फ्रेंचाइजी मुन्ना भाई के बारे में भी पूछा गया, जिसके बारे में उन्होंने बताया कि फिलहाल फिल्म नहीं बन रही है। उन्होंने कहा कि मैं, संजय, विधु चोपड़ा, राजकुमार हीरानी सभी चाहते हैं कि इसका सीक्वल बने लेकिन इस की तीसरी फिल्म नहीं बन पा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews