रिलीज से पहले कानूनी पचड़े में उलझी Jolly LLB 3, गुजरात और मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में दायर हुई याचिका

जॉली एलएलबी 3 का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही इस तरह की याचिका दायर हुई थी जिसे खारिज किया गया था। वहीं अब एक बार फिर गुजरात और मध्य प्रदेश है हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है।
Jolly LLB 3

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म का ट्रेलर बीते ही दिनों रिलीज किया गया है। फिल्म से जुड़े कुछ सीन सामने आने के बाद इस पर एक याचिका लगाई गई थी। इस याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया था। अन्य वैसा लग रहा है कि एक बार फिर यह फिल्म कामिनी पचड़े में फंस गई है।

जॉली एलएलबी 3 की रिलीज पर तलवार लटकती हुई दिखाई दे रही है। एक कानूनी मसले से निकलने के बाद अब गुजरात और मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में भी इस फिल्म को लेकर याचिका दायर की गई है। फिल्म के कुछ डायलॉग है जिन पर आपत्ति जताई गई है। चलिए जान लेते हैं कि पूरा मामला क्या है।

क्या है Jolly LLB 3 का मामला

जॉली एलएलबी 3 का जो ट्रेलर सामने आया है। उसके सीन और डायलॉग को लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है। फिल्म में भाई वकील है, पैकेज डील, जज को मामू बनाना जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। इन शब्दों पर वकीलों और जजों के समूह ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि यह डायलॉग न्यायपालिका और वकीलों की छवि को खराब कर रहे हैं। याचिका में यह भी कहा गया है कि न्यायपालिका का अपमान हो रहा है और लोगों में अदालत के प्रति विश्वास भी काम हो रहा है।

गुजरात और मध्य प्रदेश में याचिका

फिल्म पर रोक लगाने की मांग को लेकर गुजरात और मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ताओं का कहना है की आपत्तिजनक डायलॉग हटाए जाएं। अगर डायलॉग नहीं हटाए जा रहे हैं तो फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी जाए। न्यायपालिका का कहना है कि अगर फिल्म बिना किसी बदलाव के रिलीज की जाती है तो यह न्यायपालिका का अपमान होगा।

अब इस याचिका ने फिल्म के मेकर्स, फॉक्स स्टार स्टूडियो और डायरेक्टर सुभाष कपूर की मुश्किल में बढ़ा दी है। बता दें कि जॉली एलएलबी और एलएलबी 2 भी कानूनी विवादों में आ गई थी। अब इस फिल्म का क्या होता है यह तो आने वाले दिनों में पता चलेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews