रिलीज से पहले मुसीबत में फंसी Jolly LLB 3, जज को मामू बोलना अक्षय-अरशद को पड़ा भारी

Jolly LLB 3 को लेकर दर्शक काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। रिलीज से पहले अब ये पचड़े में फंसती नजर आ रही है। मेकर्स के खिलाफ पिटिशन दायर की गई है।
Jolly LLB 3

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3) कानूनी पचड़े में फंसी हुई दिखाई दे रही है। इस फिल्म को लेकर काफी लंबे समय से दर्शकों के बीच उत्सुकता देखने को मिल रही है, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि इसमें थोड़ा दखल पैदा हो सकता है। इस कोर्टरूम ड्रामा को देखने के लिए फैंस बेताब है और उनकी एक्साइटमेंट टीजर देखने के बाद बढ़ गई थी।

टीजर में दिखाई गई अरशद और अक्षय की नोंकझोंक लोगों को बहुत पसंद आई थी। दर्शक बस इस फिल्म की पूरी कहानी जान लेना चाहते हैं, लेकिन अब यह कानूनों पचड़े में फंसती हुई दिखाई दे रही है। जानकारी के मुताबिक मेकर्स के खिलाफ पुणे कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई गई है और समन भेजा गया है।

क्या है मामला

बता दें कि हाल ही में जॉली एलएलबी 3 का लेटेस्ट टीजर सामने आया था। इसमें अक्षय कुमार और अरशद वारसी के साथ सुंदरलाल त्रिपाठी की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सौरभ शुक्ला भी नजर आ रहे थे। टीजर में अक्षय और अरशद जज  को मामू बोलते नजर आ रहे थे। अब इस मामले को लेकर पुणे के गणेश मास्खे और वाजेद खान ने कोर्ट में याचिका लगाई है।

शिकायत में क्या

जो याचिका दायर की गई है उसमें यह बताया गया है कि जॉली एलएलबी 3 के मेकर्स ने कानूनी पेशे को मजाकिया अंदाज में पेश किया है। कोर्ट रूम की गरिमा को गलत तरीके से पेश किया गया है। वकील एक जज को भरे कोर्ट में मामू कैसे बोल सकता है। यह कानूनी क्षेत्र का एक बड़ा पेश है जिसका मजाक उड़ाना अनुचित है। यह फिक्शन फिल्म है लेकिन ज्यूडिशरी सिस्टम का अपमान कर रही है जो कि गलत है। इस पिटिशन को मेकर्स को भेज दिया गया है। इस याचिका की सुनवाई की तारीख 28 अगस्त रखी गई है।

कब रिलीज होगी Jolly LLB 3

जॉली एलएलबी 3 का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के रिलीज की बात करें तो यह 19 सितंबर को सिनेमाघर में दस्तक देगी। कानूनी मामले में फंसने के बाद अब स्थिति थोड़ी गंभीर है। ऐसे में फिल्म का क्या होता है ये देखने वाली बात होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews