बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल ने रचाई शादी, बचपन की दोस्त के साथ पौराणिक मंदिर में लिए फेरे

बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल ने अपने बचपन की दोस्त से शादी कर ली है। यह खबर सामने आने के बाद फैंस काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।
Jubin Nautiyal

बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उन्होंने अपने फैंस को हैरानी में डाल दिया है। सिंगर ने अपनी बचपन की दोस्त रिचा चंदेल के साथ उत्तराखंड के पौराणिक मंदिर त्रियुगीनारायण में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शादी कर ली है। दोनों ने भगवान शिव और माता पार्वती को साक्षी मानकर साथ फेरे लिए और हमेशा के बंधन में बंध गए।

सिंगर का यह विवाह बहुत ही सादगी पूर्ण तरीके से किया गया। यहां पर उनके साथ केवल परिवार के सदस्य और करीबी लोग शामिल हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जुबीन और रिचा लगभग डेढ़ साल पहले शादी कर चुके थे, लेकिन पारंपरिक रीति रिवाज के अनुसार अब इन्होंने विवाह की रस्म पूरी की है।

जुबिन नौटियाल ने रचाई शादी

खबरों के मुताबिक दोनों का विवाह वैदिक रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न किया गया। सीमित लोगों क्यों उपस्थिति में वैदिक मित्रों के बीच आयोजित इस फंक्शन को बिल्कुल निजी रखा गया। शादी से जुड़ी कोई भी तस्वीर सामने नहीं आई है। दुल्हन का नाम भी सार्वजनिक नहीं किया गया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में यह रिचा चंदेल बताया जा रहा है।

दोनों हैं बचपन के दोस्त

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों बचपन के दोस्त हैं और अब पति-पत्नी बन चुके हैं। जुबिन ने अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक चर्चा से दूर रखते हुए पारिवारिक दायरे में विवाह संपन्न किया। जब से ये खबर सामने आई है, फैंस के बीच एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। वह सिंगर की शादी की तस्वीरें देखने के लिए बेताब हैं।

यहां शिव पार्वती का हुआ था विवाह

जुबिन ने जिस पौराणिक मंदिर में शादी रचाई है धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक वहां पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था। यहां आज भी अग्निकुंड मौजूद है जहां सदैव अग्नि प्रज्वलित रहती हैं। देशभर से कई दंपति यहां पर वैदिक परंपरा से विवाह करने पहुंचते हैं। बता दें कि जुबीन का उत्तराखंड से गहरा जुड़ाव है वह देहरादून के जौनसार में पले बढ़े हैं। यही वजह रही कि शादी करने के लिए भी उन्होंने यह स्थान चुना।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews