Junior NTR Birthday: 8 साल की उम्र में किया एक्टिंग डेब्यू, ऐसे बने ‘Man Of Masses’

Junior NTR Birthday

Junior NTR Birthday Special: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर अपनी मेहनत के दम पर लाखों लोगों के फेवरेट बन चुके हैं। फैंस में उनके प्रति दीवानगी की हद देखने को मिलती है और वो जहां भी जाते हैं हजारों लाखों लोगों की भीड़ उन्हें घेर लेती है। देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में उनके फैंस बैठे हुए है, जो उन्हें हर मौके पर सपोर्ट करते नजर आते हैं।

साउथ इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में शुमार जूनियर एनटीआर आज अपना 40 वां बर्थडे मना रहे हैं। जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले उन्होंने अपने चाहने वालों को एक खास तोहफा भी दिया है और उनकी चर्चित फिल्म NTR 30 का असली टाइटल रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में उनके साथ जान्हवी कपूर नजर आएंगी और ये एक्ट्रेस का साउथ डेब्यू भी है। एक्टर ने खुद सोशल मीडिया पोस्टर ले जरिए फैंस को फिल्म का टाइटल बताया है।

Junior NTR Birthday पर जानें उनसे जुड़ी बातें

चाहने वालों को लंबी फेहरिस्त

जूनियर एनटीआर एक बहुत चर्चित सितारों और दर्शक उन्हें दिल से बहुत पसंद करते हैं। 20 में 1983 को हैदराबाद में जन्में एक्टर को मैन ऑफ मासेस कहा जाता है। इसके पीछे की खास वजह उनकी फिल्म आरआरआर है क्योंकि इसकी शानदार सफलता के बाद ही वह साउथ इंडस्ट्री के सबसे चहेते सितारे बने हैं। उनका नाम सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर में भी शुमार है। दोस्ती, आशिकी, फ्रीडम फाइटर या गैंगस्टर एक्टर ने हमेशा अपने हर किरदार के साथ न्याय किया है और यही वजह है कि जनता उन्हें बहुत पसंद करती है।

Junior NTR Birthday

8 की उम्र में एक्टिंग डेब्यू

जूनियर एनटीआर एक राजनीति और फिल्मी जगत से जुड़े हुए परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके दादा जहां राजनीति में थे तो पिता का फिल्मी जगत से कनेक्शन रहा है। बचपन से उन्हें भी फिल्मों की ओर रुझान था और 8 साल की उम्र में उन्होंने चाइल्ड एक्टर के तौर पर एक्टिंग की दुनिया में कदम रख लिया था। उन्हें 1996 में रामायण में देखा गया और अपनी शानदार एक्टिंग के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला।

Junior NTR Birthday

ऐसे बने लीड एक्टर

एक्टर को स्टूडेंट नंबर वन में लीड रोल मिला था और यह फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई थी। उनकी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव आए लेकिन उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी और मेहनत के दम पर सफलता की सीढ़ी चढ़ते चले गए। आज वह एक बेहतरीन कलाकार के रूप में खुद को सभी के सामने साबित कर चुके हैं और हर कोई उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक नजर आता है।

Junior NTR Birthday

होस्टिंग और सिंगिंग

जूनियर एनटीआर जहां अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। वहीं उन्हें टेलीविजन पर भी अपना जादू बिखेरते हुए देखा जा चुका है। साल 2017 में उन्होंने बिग बॉस के तेलुगू वर्जन को होस्ट किया था जो हिट साबित हुआ था और दर्शकों ने उन्हें बहुत पसंद किया था।

View this post on Instagram

A post shared by Jr NTR (@jrntr)

वह एक शानदार सिंगर भी हैं और कई फिल्मों में प्लेबैक सिंगर की भूमिका निभा चुके हैं। उनके गाने को फिल्म फेयर के लिए नॉमिनेट भी किया जा चुका है और दर्शकों को उनकी आवाज भी बहुत पसंद आती है।

ऐसे बने मैन ऑफ मासेस

जूनियर एनटीआर की लोकप्रियता की सबसे बड़ी वजह उनकी शानदार एक्टिंग के साथ डाउन टू अर्थ बिहेवियर भी है जो कई मौके पर देखने को मिला है। इतना बड़ा सुपरस्टार होने के बावजूद भी वह बहुत हम्बल और नॉर्मल लाइफ जीना पसंद करते हैं और हमेशा ही अपने व्यवहार से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। ऐसे कई मौके सामने आए हैं जब उन्होंने लोगों की मदद की है जिसे देखकर हर कोई इमोशनल हो गया है।

Junior NTR Birthday

फैंस से खास कनेक्शन

एक्टर जितना महत्व अपने काम को देते हैं उतना ही प्यार उन्हें अपने फैंस से भी है। इसके उदाहरण कई बार देखने को मिले हैं। एक बार जब उनके फैन का एक्सीडेंट हो गया था तो उन्होंने खुद वीडियो कॉल कर शख्स का हालचाल जाना था और उसे अपना ख्याल रखने की समझाइश दी थी।

Junior NTR Birthday

उनके हंबल नेचर का सबसे बड़ा उदाहरण तब सामने आया था जब 2013 में उनकी फिल्म बादशाह के प्रमोशन के दौरान मची भगदड़ में एक फैन की जान चली गई थी। इस हादसे से उन्हें गहरा सदमा लगा था और एक्टर ने फैन के पूरे परिवार की देखभाल खुद करने का वादा किया था और आर्थिक मदद भी दी थी।

एक्टर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो साल 2011 में उन्होंने लक्ष्मी प्रणति से शादी की थी और यह दोनों दो बेटों के माता-पिता हैं और अक्सर की जूनियर एनटीआर को अपने परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए देखा जाता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews