Anant Radhika Wedding: अंबानी परिवार की शादी में धूम मचाएंगे जस्टिन बीबर, म्यूजिकल नाइट में छाएगा पॉप सिंगर की आवाज का जादू

अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत की राधिका मरचेंट के साथ शादी होने जा रही है। इनके शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। 5 जुलाई को होने वाली म्यूजिकल नाइट में जस्टिन बीबर की आवाज का जादू देखने को मिलेगा।
Anant Radhika Wedding

Anant Radhika Wedding: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मरचेंट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। पिछले साल इन दोनों की सगाई हुई थी और इसके बाद दो शानदार प्री वेडिंग फंक्शन आयोजित किया जा चुके हैं। ढेर सारे जश्न के बाद अब 12 जुलाई को यह दोनों सात फेरों के बंधन में बंध जाएंगे।

शुरू हुए फंक्शन

4 जुलाई से कपल की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। मामेरू सेरेमनी से फंक्शन की शुरुआत हुई। इसमें अंबानी परिवार के करीब रिश्तेदार दोस्त और बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। इस बीच की खबर सामने आ रही है की अनंत और राधिका की शादी के फंक्शन में हॉलीवुड सिंगर जस्टिन बीबर परफॉर्मेंस देने वाले हैं।

इंडिया आए जस्टिन बीबर

जस्टिन बीबर हॉलीवुड के मशहूर सिंगर हैं। उनके गानों के लाखों लोग दीवाने हैं। अंबानी परिवार के घर पर शादी हो और यहां हॉलीवुड के सिंगर परफॉर्मेंस करते हुए ना देखे जाएं भला ऐसा कैसे हो सकता है। अनंत राधिका के पहले प्री वेडिंग फंक्शन में जहां हॉलीवुड सिंगर रिहाना ने जामनगर में अपनी आवाज का जादू दिखाया था। वहीं दूसरे प्री वेडिंग फंक्शन में रखी गई क्रूज पार्टी में कैटी पेरी परफॉर्मेंस देती हुई नजर आई थी। इसके बाद अब जस्टिन बीबर शादी में धूम मचाते हुए दिखाई देंगे। पहले जस्टिन के शादी में शामिल होने की खबरें सामने आ रही थी लेकिन अब बताया जा रहा है कि वह मुंबई पहुंच चुके हैं।

कब करेंगे परफॉर्म

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 5 जुलाई को पॉप आइकन जस्टिन बीबर अंतर राधिका की शादी में परफॉर्मेंस देने वाले हैं। एक भव्य म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया जाने वाला है। जिसका सभी लोगों को बेसब्री से इंतजार है और इसी में वह परफॉर्म करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा भी किया गया है कि सिंगर को 10 मिलियन डॉलर अपनी परफॉर्मेंस के लिए दिए जा रहे हैं। हालांकि, यह बात कितनी सच है यह कह पाना मुश्किल है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews