द ट्रायल के बाद एक बार फिर छाएगा काजोल का जलवा, एक्शन करती आएंगी नजर

मां जैसी शानदार कहानी से दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद अब काजोल को एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक्शन करते हुए देखा जाएगा। एक्ट्रेस ने हाल ही में इस बारे में चर्चा की है।
Kajol i

काजोल बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचाना जाता है। इतने सालों से अपने बेहतरीन अभिनय के जरिए उन्होंने इंडस्ट्री में खास पहचान हासिल की है। बड़े पर्दे के साथ-साथ उन्होंने ओटीटी पर भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाई है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक्ट्रेस को द ट्रायल रन और मां जैसी शानदार कहानियों का हिस्सा बनते हुए देखा जा चुका है। आने वाले दिनों में उन्हें एक बार फिर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धूम मचाते देखा जाने वाला है। खबरों के मुताबिक उन्हें अपनी नई फिल्म महाराग्नि क्वीन ऑफ़ क्वींस में दमदार अवतार में देखा जाने वाला है।

गुंडों का खात्मा करती नजर आएंगी काजोल

महारागिनी क्वींस ऑफ क्वींस एक ऐसी फिल्म है, जिसमें काजोल के साथ प्रभु देवा को देखा जाने वाला है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में एक्ट्रेस को जबरदस्त एक्शन करते हुए देखा जाने वाला है। ये फिल्म मां बेटी के रिश्ते के इर्द गिर्द घूमती नजर आएगी। जागरण के साथ हुई बातचीत में एक्ट्रेस को जल्द ही इस प्रोजेक्ट में नजर आने की बात करते हुए देखा गया।

बहुत पहले आ चुका है टीजर

इस फिल्म का टीजर काफी पहले रिलीज किया जा चुका है। इस वीडियो में प्रभु देवा की खूंखार अंदाज वाली एंट्री दिखाई गई है। उन्हें देखकर एक खौफ पैदा हो रहा है। इसमें बाद संयुक्त मेनन को कार स्टंट करते देखा जा सकता है। नसीरुद्दीन शाह की झलक भी वीडियो में दिखाई गई है। इसके बाद सबसे आखिर में दुर्गा पूजा में काजोल की एंट्री होती है। वो दुश्मनों में छक्के छुड़ाती नजर आ रही हैं। उनका एक शानदार डायलॉग भी है जिसमें वो कहती हैं ना सरस्वती का ज्ञान, मां लक्ष्मी की समृद्धि, मां दुर्गा का दम, इतना सब कुछ होने के बाद भी डरना पड़े… फुल टू देसी।

View this post on Instagram

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

कब आएगी फिल्म

बावेजा स्टूडियो और ई7 एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई जा रही इस फिल्म का डायरेक्शन चरण तेज उप्पलापति के हाथों में दिया गया है। फिल्म का टीजर काफी पहले रिलीज किया जा चुका है। अब ये दर्शकों के लिए रिलीज कब होगी फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews