अब कंगना रनौत को लेकर KRK ने कर डाली ये भविष्यवाणी, बॉलीवुड में हलचल तेज

कंगना रनौत

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के बाद अब फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान ने अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है।कमाल (Kamaal Rashid Khan) ने यह भविष्यवाणी उनकी अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ (Emergency)को लेकर की है, जो दिवंगत भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) की लाइफ पर आधारित है।

यह भी पढ़े.. MP College: अगस्त से खोले जा सकते है कॉलेज, उच्च शिक्षा मंत्री ने दिए संकेत

KRK ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कहा है कि मधुर भंडारकर की ‘इंदु सरकार’ की तरह कंगना की ‘इमरजेंसी’ भी फ्लॉप साबित होगी। KRK ने ट्वीट कर लिखा है कि निर्देशक मधुर भंडारकर ने इंदिरा गांधी और आपातकाल पर #InduSarkar फिल्म बनाई, और कुत्ता भी देखने नहीं गया, अब दीदी #KanganaRanaut इसी विषय पर फिल्म बना रही हैं। यानी कंगना रनौत लगातार 12वीं फ्लॉप करना चाहती हैं, उनकी पिछली 11 फिल्में सुपर फ्लॉप रही हैं।

यह भी पढ़े.. MP Weather Update: बड़े तालाब-बरगी का जलस्तर बढ़ा, मप्र के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

बता दे कि कमाल खान के इस बयान के बाद बॉलीवुड (Bollywood) में हलचल तेज हो गई है, सेलेब्रिटिज में चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि यह पहला मौका नहीं है इससे पहले भी वे कंगना रनौत को लेकर बयान दे चुके है।वही हाल ही में वे सलमान खान और अर्जुन कपूर समेत कई अभिनेता-अभिनेत्री से पंगा ले चुके है।इधर, कमाल खान के बयान के बाद अभी तक कंगना रनौत का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।अब यह देखना दिलचस्प होगा कि खान की यह भविष्यवाणी सही साबित होती है या गलत।

https://twitter.com/kamaalrkhan/status/1408992252748259334

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews