Chandramukhi 2: डेढ़ साल बाद बड़े पर्दे पर लौटी कंगना रनौत को तगड़ा झटका, रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हुई फिल्म

Chandramukhi 2 leaked

Chandramukhi 2 Leaked: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को लंबे समय से उनकी फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ के चलते सुर्खियों में देखा जा रहा है। एक्ट्रेस की यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसका मुकाबला ‘फुकरे 3’ और ‘वैक्सीन वॉर’ से होता हुआ दिखाई दे रहा है। लेकिन इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मेकर्स को झटका दे दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है और कई सारे प्लेटफार्म पर उपलब्ध है।

यह पहली बार नहीं है जब इस तरह से किसी फिल्म के रिलीज होने के बाद उसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लीक किया गया हो इसके पहले कई फिल्मों का यह हाल हो चुका है। यहां तक की बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ के साथ भी ऐसा होते हुए देखा गया था।

ऑनलाइन लीक हुई चंद्रमुखी 2

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंगना और राघव लॉरेंस की यह फिल्म दर्शकों का मिला-जुला रिस्पांस देख रही है। इसी बीच इसे ऑनलाइन लीक कर दिया गया है और कुछ पायरेटेड वेबसाइट ने इसे तगड़ा चूना लगाया है। अब कहा जा रहा है की लीक होने के बाद फिल्म के कलेक्शन पर असर पड़ सकता है हालांकि, अब ये बहुत आम बात है की फिल्म के रिलीज होते ही उनका पायरेटेड वर्जन किसी ने किसी वेबसाइट पर मिल जाता है।

एक्ट्रेस का वर्क फ्रंट

कंगना रनौत के वर्क फ्रंट की बात करें तो ‘चंद्रमुखी 2’ के जरिए उन्होंने लगभग डेढ़ साल के बाद बड़ी स्क्रीन पर वापसी की है। यह साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की साल 2005 में आई फिल्म ‘चंद्रमुखी’ का सीक्वल है, जिसे पी वासु के डायरेक्शन में तैयार किया गया है। लंबे समय से दर्शक इसका इंतजार कर रहे थे और यह अब सिनेमाघरों में उपलब्ध है। आखिरी बार एक्ट्रेस को ‘धाकड़’ में देखा गया था जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पीटी थी। आने वाले समय में एक्ट्रेस को ‘तेजस’ और ‘इमरजेंसी’ जैसी फिल्मों में देखा जाने वाला है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews