Kangana Ranaut ने इस फिल्म के लिए दांव पर लगाई अपनी प्रॉपर्टी, खुद जताया दुःख

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत आए दिनों मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती है। सुशांत सिंह राजपूत से लेकर मीटू के मुद्दे में भी सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहने वाली ये अभिनेत्री एक बार फिर चर्चा में छाईं हुई हैं। दरअसल, अभिनेत्री अपनी आने वाली फिल्म इमरजेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। उनके कैप्शन ने फैंस को इस कदर सोचने पर मजबूर कर दिया है।

दरअसल, अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कुछ ऐसी बातें लिखी है, जिसके कारण उन्हें ट्रोल होना पड़ा। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि, इस फिल्म के लिए उन्होंने अपनी सारी संपत्ति दांव पर रखी थी इस फिल्म को लेकर उन्होंने तीन पोस्ट शेयर किए हैं जो कि बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। जिसे लेकर उन्हें एक बार फिर मीडिया के सामने आना पड़ा है।

देखें पोस्ट – 

वहीं, इस फिल्म की बात करें तो इसमें कंगना ने इंदिरा गांधी का रोल प्ले किया है। जिसमें देश में लगे आपातकाल के बारे में विस्तार से फिल्म के माध्यम से नई पीढ़ी को बताने की कोशिश की गई है। इस फिल्म में उनके साथ अनुपम खेर, मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी, श्रेयस तलपडे जैसे बड़े- बड़े स्टार नजर आएंगे। फिलहाल, इस फिल्म की रिलीज डेट अभी जारी नहीं की गई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews