एक बार फिर रैंप पर उतरी कंगना रनौत, रॉयल लुक से जीता फैंस का दिल

लंबे समय के बाद कंगना को रैंप पर वापस उतरते हुए देखा गया। उन्होंने एक ब्राइडल ज्वेलरी के लिए वॉक किया। इस दौरान उनका रॉयल अंदाज चर्चा का विषय बन गया।
Kangana Ranaut

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) जिन्हें, हम सभी पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस के नाम से पहचानते थे अब पॉलिटिशियन के नाम से भी पहचानी जाती हैं। एक्ट्रेस को बेबाकी से हर मुद्दे पर अपनी बात रखने के लिए वैसे भी पहचाना जाता है। लंबे अरसे के बाद एक्ट्रेस को रैंप पर वापसी करते हुए देखा गया। यहां उन्हें देखने के बाद एक बात पर लोगों को उनकी फिल्म ‘फैशन’ की याद आ गई।

फैशन कंगना रनौत की सबसे फेमस फिल्मों में से एक है। अब हाल ही में वह एक ज्वेलरी कलेक्शन के लिए रैंप वॉक पर उतरी जिसने लोगों की यादों को ताजा कर दिया। डिजाइनर राब्ता बात राहुल के नए ब्राइडल ज्वेलरी कलेक्शन सल्तनत के लिए उन्हें शो स्टॉपर के तौर पर देखा गया। एकदम रॉयल अंदाज में नजर आई।

चर्चा में आया कंगना का लुक

रैंप वॉक के दौरान कंगना रनौत ने सोने और पन्ना से बनी हुई ज्वेलरी पहनी हुई थी। उनका यह लुक बहुत ही रॉयल नजर आ रहा था। दरअसल ज्वैलरी डिजाइनर एक्ट्रेस की दोस्त है और उन्हीं के कहने पर एक्ट्रेस ने रैंप वॉक किया। एक बार फिर अपने पुराने रास्ते पर लौटकर कंगना काफी खुश दिखाई दी।

लोगों को दिया संदेश

रैंप वॉक करने के बाद कंगना को इंडिया से बातचीत करते हुए देखा गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि “मेरा अपने दोस्तों सभी युवाओं से ही अनुरोध है कि आत्मनिर्भर भारत किया बढ़ने की कोशिश करें। इस बात पर ध्यान दें कि हम अपनी संस्कृति और लोगों को किस तरह से बढ़ावा दे सकते हैं। कल मैंने खादी की साड़ी ट्राई की थी। 1500 की इस साड़ी ने मुझे बहुत अच्छा महसूस कराया। यह कपड़ा बिल्कुल जैविक और पर्यावरण के अनुकूल है। Gen Z पर्यावरण को लेकर बहुत जागरुक है और मेरा उनसे अनुरोध है कि वह घरेलू उद्योगों को बढ़ावा दे।”

कंगना का प्रोफेशनल करियर

कंगन ने पॉलिटिक्स तो ज्वाइन कर लिया है लेकिन अभी भी एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें ज्वेलरी हॉलीवुड फिल्म ब्लेस्ड बी द एविल में देखा जाने वाला है। डायरेक्टर के तौर पर उन्होंने पिछले साल इमरजेंसी बनाई थी। जिसमें उन्हें इंदिरा गांधी के किरदार में देखा गया था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews