Kannappa का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज, महादेव बन अक्षय कुमार ने जीता दिल, प्रभास ने किया हैरान

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार तेलुगू सिनेमा में अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। उनकी फिल्म कन्नप्पा का शानदार ट्रेलर सामने आया है।
Kannappa

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार को हर थोड़े समय में किसी ने किसी ऐसी फिल्म में काम करते हुए देखा जाता है जिसकी कहानी लोगों को हैरान करने का काम करती है। अब लोगों की नजरे तेलुगू सिनेमा की आने वाली फिल्म कन्नप्पा पर टिकी हुई है। इस फिल्म से खिलाड़ी कुमार अपना तेलुगू सिनेमा डेब्यू करने जा रहे हैं। यही कारण है कि हिंदी दर्शकों के बीच फिल्म की उत्सुकता देखने को मिल रही है।

कन्नाप्पा की रिलीज जैसे-जैसे नजदीक आ रही है फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ रही है और प्रमोशन भी जोर-शोर से हो रहा है। फिल्म की स्टार कास्ट दर्शकों को अट्रैक्ट करने के लिए तरह-तरह की तिकड़म अपना रही है। अब मेकर्स ने फिल्म का धांसू ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इस ट्रेलर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। फिल्म में अक्षय कुमार और प्रभास ने अपने-अपने किरदार से लोगों के होश उड़ा दिए हैं।

कन्नप्पा का दमदार ट्रेलर रिलीज (Kannappa)

फिल्म का 2 मिनट 53 सेकंड का ट्रेलर है जो बहुत ही शानदार दिखाई दे रहा है। इसमें दिखाया गया है कि थिन्नन से कन्नप्पा बनने वाला भक्त कैसे भगवान से नाराज होता है। वह भगवान को पत्थर बोलता है और भगवान शिव यानी कि अक्षय कुमार उसे सही रहा है वह दिखाने के लिए रूद्र को भेजते हैं। रुद्र का किरदार प्रभास निभाया है। इस फिल्म में भगवान शिव की लीला देखने को मिलने वाली है।

नजर आएंगे ये कलाकार

फिल्म कन्नप्पा को मुकेश कुमार ने निर्देशित किया है। इसमें लीड रोल में विष्णु मंचू, अक्षय, प्रभास, मोहन बाबू, मोहनलाल, काजल अग्रवाल, नयनतारा, प्रीति मुकुंदन, ब्रह्मानंद जैसे कलाकार नजर आएंगे। 27 जून को इस दुनिया भर के सिनेमाघर में रिलीज किया जाने वाला है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews