फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा Kantara Chapter 1 का जादू, वायरल वीडियो ने मचाया सोशल मीडिया पर बवाल

कांतारा चैप्टर 1 का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फैंस इस फिल्म पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। हर जगह कहानी और किरदारों की चर्चा चल रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने धूम मचा दी है।
Kantara Chapter 1

ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 (Kantara Chapter 1) इन दिनों बड़े पर्दे पर धूम मचा रही है। इस फिल्म में जो कहानी और सीक्वेंस दिखाए गए हैं, उसने लोगों को दीवाना बना दिया है। हर तरफ इस समय केवल यही फिल्म छाई हुई है। कमाई के मामले में भी इसमें धूम मचा दी है और 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है।

अगर सोशल मीडिया देखें तो वहां पर भी फिल्म के सीन और किरदारों की चर्चा हो रही है। हर एक सीन और किरदार ऐसा है कि दर्शकों का दिल खुश हो गया है। कुछ दीवाने तो ऐसे हैं जिनके लिए यह फिल्म नहीं बल्कि इमोशन बन चुकी है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है। जिसे कुछ लोगों ने इमोशन तो कुछ लोगों ने संस्कृति से जोड़ दिया है।

सोशल मीडिया पर छाई Kantara Chapter 1

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो तमिलनाडु के डिंडीगुल का बताया जा रहा है। यहां पर फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान एक फैन दैव के गेट अप में थिएटर पहुंच गया। जैसे ही जैसे ही शो खत्म हुआ वो वहां ड्रम्स की थाप पर नाचते हुए थिएटर में एंट्री करने लगा। वहां मौजूद सिक्योरिटी ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह दर्शकों के बीच कभी दौड़ लगाता तो कभी डांस करता दिखाई दिया। पहले लोगों को लगा कि यह फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा है, लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही बवाल मचना शुरू हो गया।

वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर जैसे ही थिएटर का यह वीडियो वायरल हुआ लोग तरह-तरह की बातें करने लगे। कुछ लोगों ने यह कहा कि यह संस्कृति का अपमान है। यूजर्स का कहना था कि इस तरह से कोई भी आम इंसान दैव का रूप धारण नहीं कर सकता है। इसे अपनाने के लिए पूरी तरह से धार्मिक विधि और तपस्या की जरूरत पड़ती है। यह एक परंपरा है जिसे आम जगह पर दिखाना पूरी तरह से आस्था को ठेस पहुंचाना है। कुछ यूजर यह भी कहते दिखाई दिए कि यह संस्कृति का मजाक उड़ाना है, इसे ग्लैमराइज करना सही नहीं है।

लोगों ने बताया फिल्मों का जुनून

एक तरफ जहां कुछ लोग इस फिल्म को धर्म और आस्था से जोड़ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे हैं जिनका कहना है की फैंस फिल्म और किरदारों को लेकर बहुत ज्यादा जुनूनी हो गए हैं। पर्दे पर दिखाए  किरदारों से वह जुड़ाव महसूस करने लगते हैं। हालांकि, धार्मिक भावनाओं से जुड़ी चीजों के साथ सावधानी बरतने की बात भी कुछ लोग यहां कहते दिखाई दिए। फिल्म की बात करें तो यह पूरी तरह से आस्था, लोक कथाओं और संस्कृति की गहराई से जुड़ी हुई कहानी है। ऐसे में फैन का फिल्म के गेटअप में आना लोगों को थोड़ा खटक रहा है। सोशल मीडिया पर लोग अपील कर रहे हैं की फिल्मों को प्यार करना ठीक है लेकिन परंपराओं का सम्मान भी जरूरी है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग दो हिस्से में बंट गए हैं और अलग अलग बातें कर रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews