Kantara Chapter 2 पर बड़ा अपडेट, ऋषभ शेट्टी ने शुरू की तीसरे पार्ट की तैयारी

ऋषभ शेट्टी अपने बेहतरीन निर्देशन और एक्टिंग के लिए दर्शकों के बीच बहुत मशहूर हैं। अब उन्होंने अपनी मोस्ट पापुलर फिल्म कांतारा के अगले चैप्टर के बारे में जानकारी दी है।
Kantara Chapter 2

फिल्म कांतारा से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को दुनिया भर में पहचान दिलाने वाले ऋषभ शेट्टी एक ऐसे कलाकार है, जो दर्शकों के फेवरेट हैं। शायद कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो उन्हें नहीं पहचानता होगा। अपनी कहानी की बदौलत कांतारा फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों ने कमर्शियल तौर पर जो सफलता हासिल की है, वह किसी से छुपी नहीं है।

अब ऋषभ शेट्टी फिल्म के तीसरे हिस्से कांतारा चैप्टर 2 की तैयारियों में लगे हुए हैं। इस बारे में उन्हें हाल ही में एक लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलकर बात करते हुए देखा गया। उन्होंने बताया कि वह फिल्म की तीसरी किस्त पर अपनी टीम के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

कांतार 3 पर ऋषभ ने दिया अपडेट

कांतारा चैप्टर 2 के बारे में वैरायटी इंडिया के साथ बातचीत करते हुए एक्टर ने बताया है कि वह फिल्म की तीसरी किस्त पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम कांतार चैप्टर 2 पर फिलहाल काम कर रहे हैं। मैं डायरेक्शन से दूर नहीं रह सकता। निर्देशन करते समय मुझे मानसिक शांति और खुशी मिलती है। लेखकों की टीम मेरे साथ है और हम इस पर पहले से ही काम कर रहे हैं। बता दें कि ऋषभ एक शानदार एक्टर होने के साथ-साथ निर्देशक तो हैं ही अब वो निर्माता के तौर पर भी कुछ प्रोजेक्ट पर कम कर रहे हैं। वह अपने ऋषभ शेट्टी फिल्म के बैनर तले दो फिल्मों की घोषणा करने की तैयारी में भी है।

इन फिल्मों को लेकर चर्चा

ऋषभ शेट्टी अपने अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। इसमें जय हनुमान और द प्राइड ऑफ भारत छत्रपति शिवाजी महाराज शामिल है। जय हनुमान में जहां वह मुख्य भूमिका निभाने की तैयारी में लगे हुए हैं। वहीं इसके पूरे होते ही वह छत्रपति शिवाजी महाराज की ऐतिहासिक बायोपिक प्राईड आफ भारत छत्रपति शिवाजी महाराज की शूटिंग शुरू करेंगे।

एक्टर का क्या कहना

प्रशांत वर्मा के डायरेक्शन में बन रही जय हनुमान में ऋषभ शेट्टी को भगवान हनुमान का रोल प्ले करते हुए देखा जाएगा। इस फिल्म को लेकर एक्टर का कहना है कि जय हनुमान और छत्रपति शिवाजी महाराज की बायोपिक के किरदारों की शारीरिक आवश्यकता है अलग-अलग है। इन दोनों फिल्मों की शूटिंग एक साथ नहीं की जा सकती। यही वजह है कि पहले जय हनुमान पर काम होगा और उसके बाद छत्रपति शिवाजी महाराज की बायोपिक पर काम शुरू करेंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews