कॉमेडियन Kapil Sharma ने किया निकाह, ईद पर बेगम संग शेयर की तस्वीर

कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा हमेशा अपने फैंस को कोई ना कोई सरप्राइज देते रहते हैं। अब ईद के दिन उन्होंने एक तस्वीर शेयर कर सभी को चौंका दिया है। उन्होंने अपने निकाह की तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी बेगम के साथ नजर आ रहे हैं।
Kapil Sharma

Image Credit: Kapil Sharma Instagam

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के चमकते हुए सितारे कपिल शर्मा हमेशा ही अपनी बेहतरीन कॉमेडी और सितारों के साथ बॉन्डिंग को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। एक तरफ 31 मार्च यानी कि आज पूरे देश में ईद का सेलिब्रेशन चल रहा है। इसी बीच कपिल ने एक ऐसा काम कर दिया है, जिससे सभी हैरान हो गए।

सभी के चहेते कॉमेडियन कपिल शर्मा की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी बेगम के साथ तस्वीर शेयर की है। हैरान होने की जरूरत नहीं है कपिल शर्मा ने निकाह कर लिया है क्योंकि अपनी इस पोस्ट में वह मुस्लिम दूल्हे की पोशाक में नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने सभी को ईद की मुबारकबाद भी दी है। यह फोटो देखने के बाद सभी हैरान हो गए हैं।

कपिल शर्मा ने किया निकाह (Kapil Sharma)

हम आपको बता दें कि कपिल शर्मा का यह निकाह असलियत में नहीं हुआ है बल्कि उन्होंने रील लाइफ में शादी की है। कॉमेडियन 10 साल बाद अपनी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ का सीक्वल लेकर आ रहे हैं। यह तस्वीर उनकी इसी फिल्म से जुड़ी हुई है। यह एक्टर की फिल्म का फर्स्ट लुक है जिसने लोगों को सोच में डाल दिया है।

कपिल बने दूल्हा

सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा ने अपनी आने वाली फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का पहला पोस्टर रिलीज किया है। इस पोस्ट में उन्हें शेरवानी और सिर पर सेहरा पहने हुए दूल्हा बना देखा जा सकता है। उनके होश किस कदर उड़े हुए हैं इसका अंदाजा उनके एक्सप्रेशन से लगाया जा सकता है। साथ में उनकी बेगम भी दिखाई दे रही है जो ब्लू लहंगे में घूंघट ओढ़ी खड़ी है। कपिल की ऑन स्क्रीन बेगम कौन होगी फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पोस्ट के कैप्शन में कपिल ने ईद मुबारक लिखा है।

View this post on Instagram

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

बढ़ी फैंस की एक्साइटमेंट

जैसे ही इंस्टाग्राम पर कपिल शर्मा ने इस पोस्ट को शेयर किया इसे देखने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पहली फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आई थी और वह दूसरे हिस्से का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा ‘दूसरा पार्ट कब आ रहा है मैं इंतजार कर रहा हूं।’ एक ने कहा ‘पांच शादी भी चलेगी।’ एक यूजर का कहना था ‘अब मजा आएगा।’ बता दें कि साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म के पहले हिस्से में कपिल को चार शादियां करते हुए दिखाया गया था।

ये सितारे आएंगे नजर

फिल्म में कपिल शर्मा के साथ त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी, सुशांत सिंह, मनजोत सिंह और कॉमेडियन जैमी लीवर नजर आएंगी। फिल्म की रिलीज डेट फिलहाल अनाउंस नहीं की गई है। कुछ दिनों पहले शूटिंग सेट से एक वीडियो वायरल हुआ था जो भोपाल के डीबी मॉल का बताया जा रहा था। इसमें कपिल को सरदार के कैरेक्टर में दिखाया गया था। अब फिल्म कब आएगी फिलहाल यह तो पता नहीं चला है लेकिन पोस्ट ने दर्शकों के उत्साह को बढ़ा दिया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews