Karan Deol Sangeet Video: करण देओल की शादी की तैयारियां शुरू, संगीत सेरेमनी का वीडियो हुआ वायरल

Karan Deol Sangeet Video: करण देओल की शादी की तैयारियां शुरू, संगीत सेरेमनी का वीडियो हुआ वायरल

Karan Deol Sangeet Video : करण देओल और द्रिशा आचार्य की संगीत सेरेमनी मुंबई में बड़े ही धूमधाम से हुई है। इसके लिए सनी देओल के घर में प्री-वेडिंग पार्टी आयोजित की गई। जिसमें सनी देओल, बॉबी देओल और अभय देओल साथ में मौजूद रहे। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और उनके प्रशंसकों द्वारा उन्हें ढ़ेरों बधाईयां भी मिलने लग गई है। प्री-वेडिंग पार्टी में सनी देओल, बॉबी देओल और अभय देओल ने कैजुअल लुक में अपने पोज दिखाए हैं। पैपराजी वीडियोज और तस्वीरें के लिए ध्यान से कवर कर रहे हैं।

शादी की तैयारियां शुरू

बता दें कि करण देओल की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि घर के बाहर लाइट की लड़ियों से पूरे घर को सजाया गया है। अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। सूत्रों के अनुसार, करण की शादी 18 जून को हो सकती है और शादी की रस्में 16 जून से शुरू हो सकती हैं।

इस वीडियो में सनी देओल, बॉबी देओल और अभय देओल को एक साथ देखा जा सकता है। जिसमें सभी कैजुअल गेटअप में नजर आ रहे हैं। वहीं,  फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews