Pathaan की सफलता से खुश नजर आए Karan Johar, बॉलीवुड हेटर्स की लगा दी क्लास

Karan Johar

Karan Johar: शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म पठान (Pathaan) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती हुई दिखाई दे रही है। फिल्म की रिलीज के बाद लोग इसे किसी त्योहार की तरह सेलिब्रेट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हर जगह शाहरुख खान के एक्शन अवतार का जादू चलता हुआ दिखाई दे रहा है। फिल्म को रिलीज हुए 4 दिन हुए हैं और यह दुनिया भर में 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। इसकी शानदार सफलता को देखते हुए अब फेमस फिल्ममेकर करण जौहर ने एक पोस्ट शेयर किया है और उन लोगों को करारा जवाब दिया है जो बॉलीवुड हेटर्स हैं।

Karan Johar ने की पठान की तारीफ

बॉलीवुड के तमाम सितारे पठान की रिलीज के बाद से ही उसकी तारीफों के पुल बांधते हुए नजर आ रहे हैं। आलिया भट्ट, अजय देवगन, अनुष्का शर्मा, रितिक रोशन समेत अन्य सेलिब्रिटीज ने फिल्म की भर भर कर तारीफ की है। करण जौहर भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म की तारीफ करते हुए दिखाई दिए और उन्होंने लिखा कि अच्छी फिल्म होने से ज्यादा कुछ भी मायने नहीं रखता है। ब्लॉकबस्टर बनना यह साबित कर देता है कि बॉयकॉट की धमकियां, ट्रोलिंग का डर, कम प्रमोशन यह सारी बातें मिथक है जिन पर हम भरोसा कर लेते हैं। करण ने कहा कि पठान ने इन सभी बातों को झूठा साबित कर दिया है।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

चार साल बाद पर्दे पर लौटे शाहरुख

किंग खान ने 4 साल के लंबे इंतजार के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। उनकी वापसी पर दर्शकों ने उन्हें जो प्यार दिया है वह फिल्म की सक्सेस को देखकर साफ तौर पर पता लग रहा है। शाहरुख खान ने इतने साल बाद आने के बावजूद भी अपनी इस फिल्म का प्रमोशन नहीं किया वह सिर्फ सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के कांटेक्ट में बने रहे और फिल्म हिट साबित होती हुई दिखाई दे रही है। जिससे यह साफ जाहिर है कि शाहरुख खान का क्रेज आज भी लोगों पर सर चढ़कर बोलता है।

सलमान ने दिखाया कमाल

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की इस एक्शन एंटरटेनर मूवी में जहां किंग खान ने जबरदस्त एक्शन सीन दिखा कर दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का कैमियो दर्शकों के दिल की धड़कन बढ़ा गया। टाइगर और पठान एक साथ जबरदस्त फाइट करते हुए दिखाई दिए और थिएटर में बैठे लोग यह सीन देखकर तालियां बजाने पर मजबूर हो गए। पठान दिन पर दिन नए रिकॉर्ड बनाती हुई दिखाई दे रही है। दर्शक इसे भरपूर प्यार दे रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews